Saturday, April 27, 2024
Homeब्रेकिंगपास्को व एससी/एसटी एक्ट के तहत शक्तिनगर पुलिस ने आरोपियों का किया...

पास्को व एससी/एसटी एक्ट के तहत शक्तिनगर पुलिस ने आरोपियों का किया चालान

-

शक्तिनगर। पास्को व एससी/एसटी एक्ट में तीन अभियुक्तों शनी तिवारी पुत्र धर्मेंद्र तिवारी उम्र 20 वर्ष, गुलफाम खान पुत्र पप्पू खान उम्र 19 वर्ष निवासी काली मंदिर निरंकारी भवन थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र व एक नाबालिग बाल अपचारी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई हेतु शक्तिनगर पुलिस द्वारा न्यायालय भेजा गया। पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के निर्देशन में शक्तिनगर पुलिस ने फरार चल रहे तीनों अभियुक्तों को सोमवार को कोटा तिराहा खड़िया से सुबह 5:30 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनभद्र जिले के शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को बलिया नाला मोहल्ले की एक नाबालिक लड़की खेल रही थी। तभी वहां से गुजर रहे बाइक सवार कुछ लड़कों को देखकर बोली कि मुझे भी बाइक से थोड़ा घुमा दीजिए। लड़की की बात पर बाइक सवारों ने लड़की को बाइक पर बैठाकर वहां से घुमाने के लिए लेकर वहां से चले गए। बाइक सवार लड़के उक्त लड़की को लेकर एनसीएल खड़िया परियोजना के आवासीय परिसर गैस गोदाम के पीछे सुनसान जगह पर ले जाकर छेड़ छाड़ करने लगे।

आरोपियों के चंगुल से बचकर किसी तरह घर पहुंची लड़की ने अपने साथ हुई आपबीती को परिवारीजन से बताया। जिसके बाद शनिवार को उक्त लड़की के माता-पिता ने शक्तिनगर थाने में तहरीर दिया। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आला अधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष शक्तिनगर ने पास्को व एससी/एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश के प्रयास तेज कर दिए जिसके परिणाम स्वरूप आज तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में हाजिर कर दिया गया।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!