Saturday, May 4, 2024
Homeधर्मधनुष टूटते ही श्रीराम को सीता ने पहनाई जयमाला

धनुष टूटते ही श्रीराम को सीता ने पहनाई जयमाला

-


सोनभद्र। सदर ब्लॉक के बेठिगांव निस्फ गांव में रविवार को धनुषयज्ञ लीला का मंचन हुआ। रामलीला का शुभारंभ सदर विधायक भूपेश चौबे व पोर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा ने सहअतिथियों के साथ श्रीरामदरबार की आरती एवं फीता काटकर किया। रामलीला में सीता स्वयंबर की झांकी सजाई गई थी।

सीता के स्वयंबर में एक से बढ़कर एक राजा शामिल हुए, मगर भगवान शिव के धनुष को नहीं उठा पाए। अंत में राजा जनक के अनुचित वाणी कहने पर लक्ष्मण क्रोधित हो गए। इसके बाद विश्वामित्र के आदेश पर भगवान श्रीराम ने शिव धनुष तोड़कर राजा जनक की शंका को दूर किया। शिव धनुष टूटते ही माता जानकी ने भगवान श्रीराम को जयमाला पहनाई और माता सीता के प्रभु श्रीराम को जयमाला पहनाते ही जय श्री राम के नारों से पंडाल गूंज उठा।

मंच व्यास की भूमिका रमेश मिश्रा ने निभाई। इस मौके पर सुरेश शुक्ला, संतोष शुक्ला, विकास मिश्रा, कलपेश्वर तिवारी, उमेश मिश्रा, शशिकांत, मुकेश, हरिओम, अनूप तिवारी, विजय मिश्र, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!