Sunday, April 28, 2024
Homeउत्तर प्रदेशसोनभद्रचोपन में व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न ,नये सत्र के पुनर्गठन हेतु...

चोपन में व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न ,नये सत्र के पुनर्गठन हेतु अब बैठक 5 अप्रैल को

-

अब 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर अधिकाधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने पर जोर

चोपन । सोनभद्र। चोपन उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक गुरुवार की शाम नगर के प्रीत नगर क्षेत्र में श्री सुशील पाण्डेय के प्रतिष्ठान पर अध्यक्ष संजय जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में समीक्षा के बाद नये सत्र हेतु होने वाले पुनर्गठन को 5 अप्रैल को होने वाली अगली बैठक तक टाल दिया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो व्यापारी अभी तक संगठन से नहीं जुड़ सके हैं उन्हें विशेष प्रयास कर 31 मार्च तक सदस्य बनाया जाये और फिर उसके बाद आगामी 5 अप्रैल 2024, शुक्रवार को होने वाली बैठक में संगठन का नये सिरे से पुनर्गठन किया जाये।

सर्व श्री महफूज आरिफ, महेश अग्रवाल, माता प्रसाद पाण्डेय, नन्द किशोर अग्रवाल, सुरेश कुमार गर्ग, अच्युत जायसवाल,विजय पाल, रितेश जैन, लक्ष्मण सोनी,अजय कुमार,धर्मेश जैन, राम चन्द्र गुप्त आदि व्यापारी बन्धु उक्त बैठक में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अजय भाटिया ने किया।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!