Sunday, April 28, 2024
HomeUncategorizedकद्दावर कांग्रेसियों ने जनपद स्तरीय संवाद- कार्यशाला मे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को...

कद्दावर कांग्रेसियों ने जनपद स्तरीय संवाद- कार्यशाला मे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पढ़ाया चुनावी पाठ

-

सोनभद्र। लोकसभा चुनाव नजदीक देख कांग्रेस की तरफ से, इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को सोनभद्र पहुंचे राष्ट्रीय सचिव एवं यूपी प्रभारी राजेश तिवारी, विशिष्ट अतिथि यूपी काँग्रेस के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह और प्रदेश सचिव राकेश मौर्य ने कार्यकर्ताओं को चुनावी पाठ पढ़ाया। रॉबर्ट्सगंज मे डीएस लान में जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ की अध्यक्षता में आयोजित जनपदीय संवाद/कार्यशाला मे कांग्रेस के कद्दावरों ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पूरे जोश से संगठन के कामों को करने के लिए तैयार रहें।

उन्होने कहा कि न्याय पंचायत से लेकर बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता अभी से लग जाएं। काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा मणिपुर से शुरु कर चुके है। वह पूरे देश मे किसान, नौजवानों, महंगाई, बेरोजगारी से जुड़े मसलों को लेकर पैदल यात्रा में जुटे हुए हैं और इसके जरिए वह आम जनता को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं।

भाजपा पर बोला तीखा हमला

कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। कहा कि बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महंगाई-भ्रष्टाचार चरम पर हैं। कार्यकर्ताओं से पूरे मन से कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए घर-घर जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराए। कहा कि संगठन के लिए काम करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा। संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान, पीसीसी सदस्य फरीद अहमद, पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, राबर्ट्सगंज लोकसभा प्रत्याशी डा. रामआधार जोसेफ, राजेश द्विवेदी, काँग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश देव पांडेय, चंद्रकांत शर्मा, जगदीश मिश्रा, चंदौली कांग्रेस प्रवक्ता शशि उपाध्याय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऊषा चौबे, सेवा दल जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक, जगदीश मिश्रा, गोपाल पाठक, कांग्रेस प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा, बृजेश तिवारी, आशुतोष दुबे, नागेशमणि पाठक, संगीता श्रीवास्तव, बेबी सिंह, संगीता खरवार, विनोद तिवारी, कन्हैया पांडेय, निगम मिश्रा, बंशीधर पांडेय, धीरज पांडेय, रामेश्वरम यादव, जितेंद्र पांडेय, मदन गुप्ता, विनयकांत चौबे, सहित अन्य मौजूद रहे।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!