Monday, May 20, 2024
Homeमुंबईअंडमान के पास 100 रोहिंग्याओं से भरी नाव समंदर में फंसी ,...

अंडमान के पास 100 रोहिंग्याओं से भरी नाव समंदर में फंसी , कईयों के मरने की आशंका

-

100 रोहिंग्या भारत के अंडमान द्वीप समूह में एक नाव में फंसे हुए हैं । जिनमें से 16-20 लोग प्यास भूख या डूबने से मर सकते हैं । मानवाधिकार समूह द अराकान प्रोजेक्ट की निदेशक क्रिस लेवा ने कहा कि ये भयानक और अपमानजनक है।

मुंबई ।  म्यांमार के दो रोहिंग्या समूहों ने कहा है कि कम से कम 100 रोहिंग्या भारत के अंडमान द्वीप समूह में एक नाव में फंसे हुए हैं। इनमें 16-20 लोग प्यास, भूख या डूबने से मर सकते हैं। हर साल कई रोहिंग्या जो मुस्लिम अल्पसंख्यक हैं म्यांमार में हिंसा से बचने के लिए और बांग्लादेश शरणार्थी शिविरों में गंदगी से बचने के लिए अपने जीवन को खतरे में डालते हैं। इनमें से कई मलेशिया पहुंचने का प्रयास करते हैं।

एक सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कि फंसी हुई नाव ने मंगलवार देर रात भारतीय जहाजों से संपर्क किया था। भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि उनके पास इस बारे में साझा करने के लिए कोई जानकारी नहीं है। इस बीच अनुमान के मुताबिक, संभव है कि 20 से अधिक लोग मारे गए हैं, कुछ भूख और प्यास से और अन्य हताशा में पानी में कूद गए।

‘ये भयानक और अपमानजनक है’

मानवाधिकार समूह ‘द अराकान प्रोजेक्ट’ की निदेशक क्रिस लेवा ने कहा कि ये भयानक और अपमानजनक है। एशिया पैसिफिक रिफ्यूजी राइट्स नेटवर्क के रोहिंग्या वर्किंग ग्रुप ने कहा कि समूह दो सप्ताह से अधिक समय से भटक रहा था। कल देर रात कुछ भारतीय जहाज नाव की ओर आ रहे थे इसलिए हम मदद का इंतजार कर रहे हैं।”

बिना भोजन और पानी के भटक रहे

एशिया पैसिफिक रिफ्यूजी राइट्स नेटवर्क के रोहिंग्या वर्किंग ग्रुप की अध्यक्ष लिलियन फैन ने कहा किस, “हमें उम्मीद है कि भारतीय नौसेना या तटरक्षक जल्द से जल्द नाव को बचाने का प्रबंध करेंगे।” फैन ने कहा कि, ”ये लोग 2 सप्ताह से अधिक समय से बिना भोजन और पानी के एक क्षतिग्रस्त नाव पर भटक रहे हैं। हमने सुना है कि 16 लोग पहले ही मर चुके हैं।” हाल ही में श्रीलंका की नौसेना ने सौ से अधिक रोहिंग्या को ले जा रही एक अन्य नाव को बचाया था।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!