
(समर सैम)
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष प्रयागराज जोन अजय राय के जनपद सोनभद्र प्रथम आगमन पर जिला एवं शहर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिन्दुआरी मोड पर स्वागत किया। तत्पश्चात मेन मार्केट शीतला मंदिर चौक पर आकर अजय राय ने शीतला माता मंदिर जाकर दर्शन पूजन किया। इसके बाद वहां से पैदल चलकर नगर के वरिष्ठ साहित्यकार पूर्व चेयरमैन अजय शेखर जी से शिष्टाचार मुलाकात किया। फिर समारोह स्थल स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह पहुंचे। वहां उन्होंने सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभागार मे प्रवेश किया।जहां जिला, शहर,युथ, सेवा दल, एनएसयूआई एवं महिला संगठन के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।
स्वागत भाषण शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने करते हुए सभी कांग्रेस जनों का आभार और अभिनंदन व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष राम राज सिंह गौड़ ने प्रांतीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि नगर पालिका व नगर पंचायत का चुनाव चैलेंज के रूप में कार्यकर्ता स्वीकार करें। साथ ही महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ वार्ड वार्ड गली गली में जाकर आवाज उठाएं और अपने वार्ड अध्यक्ष प्रत्याशी, नगर पालिका परिषद प्रत्याशी एवं नगर पंचायत के चेयरमैन प्रत्याशी एवं सभासद प्रत्याशी को तन मन धन से लगकर चुनाव जिताए।
अजय राय ने आगे कहा कि सोनभद्र के जुझारू कार्यकर्ता कांग्रेस को मजबूती देंगे और भारतीय जनता पार्टी का चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष इंजीनियर जितेंद्र पासवान ने किया। कार्यक्रम समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने किया।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, वाराणसी जनपद से आये ओम प्रकाश ओझा, यूथ कांग्रेस के सोनभद्र के प्रभारी चंचल शर्मा, ईश्वरी नारायण सिंह, जगदीश मिश्रा, ज्ञानेंद्र तिवारी, राजेश द्विवेदी, नामवर सिंह कुशवाहा, बृजेश तिवारी, कौशलेश पाठक, विमला देवी मौर्या, शांति विश्वकर्मा, रेनू गौतम, ज्ञानमती देवी, निर्मला देवी, विनय कांत चौबे, दया शंकर पांडे, नागेश्वर देव पांडे, आशीष शुक्ला, रिर्चड डेविड, शिव प्रसाद यादव, प्रदीप चौबे, शंकरलाल भारती, प्रवीण श्रीवास्तव, सुधाकर प्रसाद, विजय शंकर तिवारी, शैलेंद्र चतुर्वेदी, आशुतोष दुबे, राजबली पांडे, मनोनीत रवि, संदीप गुप्ता, निगम मिश्रा, बंशीधर देव पांडे, अमरेश पांडे, लल्लू राम पांडे, गप्पू जायसवाल, शशांक मिश्रा, संदीप शुक्ला, बाबूलाल पनिका, शेखर शरण सिंह, कन्हैया पांडे, रामचंद्र पनिका, राजेंद्र भारती, सुनील तिवारी, वेद प्रकाश अग्रहरि, ज्योति प्रकाश दुबे, दीपू तिवारी, ओ पी सिंह, राजू भारती, रविशंकर तिवारी, राकेश मिश्रा, बृहस्पति भारती, अनिल कुमार भारती, राजेंद्र भारती, संतोष नेताम एवं जिला शहर फ्रंटल संगठनों व ब्लॉक के सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे।