Tuesday, June 6, 2023
Homeधर्ममर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का मनाया गया जन्मोत्सव, निकाली गयी शोभायात्रा

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का मनाया गया जन्मोत्सव, निकाली गयी शोभायात्रा

(सोनभद्र से समर सैम की रिपोर्ट)


सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में एक निजी होटल में प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। यह पहला अवसर था, जब पार्टी से ऊपर उठकर सभी ने हर्षोल्लास के साथ जन्मोत्सव में शिरकत किया। इस कार्यक्रम के चीफ गेस्ट सिक्किम के राज्यपाल लक्छ्मण आचार्य जी थे जिन्होंने जन्मोत्सव के मौके पर अयोध्या के राजा राम से मर्यादा पुरुषोत्तम राम बनने की यात्रा का उपस्थित जनसमूह को रु ब रु कराया। इस कार्यक्रम में हज़ारों लोगों ने शिरकत किया।आपको बताते चलें कि प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का यह कार्यक्रम धार्मिक कम राजनीतिक अधिक लग रहा था जिसे देख दबे मन कुछ का कहना था कि कार्यक्रम के बहाने 2024 लोकसभा चुनाव को साधने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

इसी जन्मोत्सव की अगली कड़ी में पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी रॉबर्ट्सगंज नगर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव की भव्य झांकी निकाली गई। इस अवसर पर हजारों लोगों ने शिरकत किया जिसमे डीजे की धुन पर लोग नाचते थिरकते नज़र आये। नगर में प्रभु राम के जन्मोत्सव की इतनी भव्य झांकी निकाली गई की जिसे देखने के लिए दूर दराज़ से हज़ारों लोगों का हुजूम नगर में उमड़ पड़ा। व्यापारियों ने जुलूस में उपस्थित राम भक्तों के लिए जगह जगह जलपान की भी व्यवस्था की थी।

इतनी भीषण गर्मी में भी राम भक्तों हौसला बुलन्द रहा। चारों दिशाओं से जय श्रीराम की सदायें फ़िज़ा में गूंज रही थी। इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे, जिला अध्यक्ष भाजपा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, युवा भाजपा नेता विनय श्रीवास्तव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख रॉबर्ट्सगंज अजीत रावत उर्फ पप्पू भईया, कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हाजी फरीद अहमद, समाजवादी नेता हिदायत उल्लाह, आदि गण्यमान्य सहित हजारों की संख्या में रामभक्तों ने शिरकत की।

Share This News
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Share This News