Saturday, April 20, 2024
HomeUncategorizedमगरदहा गांव में छः फीट का मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप,वन विभाग...

मगरदहा गांव में छः फीट का मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप,वन विभाग ने पकड़ा

-

करमा /सोनभद्र।
थाना क्षेत्र अंतर्गत मगरदहा गांव में बीती रात लगभग छः फीट लम्बा मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों के बीच में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान मगरदहा द्वारा करमा पुलिस को तत्काल सूचना दी गई ।सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ रात तकरीबन 11:45 बजे उक्त गांव में पहुंच कर जायजा लिया और तुरंत ही वन विभाग को सूचना दे दिया।

सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तथा करमा पुलिस के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़ कर ले जाया गया। गांव से मगरमच्छ के जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली । थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रात दो बजे मगरमच्छ को कब्जे में लेकर वन विभाग की टीम ले गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि बेलन नदी में पानी कम होने के कारण मगरमच्छ भटक कर गांव में घुस गया था।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!