इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से किसी भी जान माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई है।
बाली, एजेंसी। इंडोनेशिया में सोमवार सुबह जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के तेज झटकों के कारण लोग घरों से बाहर आ गए, हालांकि किसी भी जान माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार इंडोनेशिया के तट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई है।

37 किलोमीटर की गहराई पर आया भूकंप
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने अपनी वेबसाइट पर एक अपडेट में कहा कि भूकंप इंडोनेशिया के सिंगकिल शहर से 40 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में आया है। भूकंप 37 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया था। अब तक, देश में किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। गौरतलब है कि इंडोनेशिया में 17,000 से अधिक द्वीप हैं।