Thursday, March 28, 2024
Homeउत्तर प्रदेशसोनभद्रप्रस्तावित मूल्यांकन सूची में सुझाव या आपत्ति आपेक्षित

प्रस्तावित मूल्यांकन सूची में सुझाव या आपत्ति आपेक्षित

-

सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के उप निबन्धक कार्यालय सदर दुद्धी व घोरावल हेतु पुनरीक्षित  मूल्यांकन सूची 01 अगस्त,2022 से प्रभावी की जानी है। जिसके लिए सभी उप निबन्धकों द्वारा सूची तैयार कर ली गई है, जो सम्बन्धित उप निबन्धक कार्यालयों एंव जिला निबन्धक कार्यालय में संरक्षित है। उन्होने कहा कि जिस किसी को भी प्रस्तावित मूल्यांकन सूची में कोई सुझाव या आपत्ति प्रस्तुत करना हो, वह 27 जुलाई,2022 तक अपने सुझाव व आपत्ति सम्बन्धित उप निबन्धक कार्यालय, सहायक आयुक्त स्टाॅम्प या जिला निबन्धक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि यानी 27 जुलाई के बाद कोई सुझाव या आपत्ति स्वीकार नहीं की जायेगी।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!