उत्तर प्रदेश

देश विदेश के आर्य समाज से जुड़े लाखों लोग पहुंच रहे हैं टंकारा , सोनभद्र से भी 21 सदस्यीय दल हुआ रवाना

टंकारा में 10 से 12 फरवरी तक धूमधाम से मनाया जाएगा महर्षि दयानन्द सरस्वती जी का 200 वां जन्मोत्सव

महामहिम राष्ट्रपति होंगी समारोह की मुख्य अतिथि

।। अजय भाटिया।।
सोनभद्र। आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की जन्मस्थली टंकारा (गुजरात) में 10-12 फरवरी 2024 को हो रहे उनके 200 वें जन्मोत्सव समारोह में शामिल होने हेतु आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सभा प्रधान श्री देवेंद्र पाल वर्मा के आह्वान पर सोनभद्र- वाराणसी क्षेत्र से आर्य समाज के 21 सदस्यों का दल आर्य प्रतिनिधि सभा वाराणसी के अध्यक्ष श्री प्रमोद आर्षेय एवं सोनभद्र सभा के जिला प्रधान श्री कपिल देव सिंह आर्य जी के नेतृत्व में बुद्धवार को टंकारा हेतु रवाना हुआ।

इस आश्य की जानकारी देते हुए दल के सदस्य और आर्य समाज मन्दिर चोपन के मंत्री अजय कुमार भाटिया ने बताया कि इस बार महर्षि दयानन्द जी की जन्मभूमि टंकारा में उनका 200 वां जन्मोत्सव समारोह 10-12 फरवरी को धूमधाम से मनाने हेतु आर्य जगत उत्साहित है। 12 फरवरी को समारोह में भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। जीवन के इस एतिहासिक समारोह को अविस्मरणीय बनाने हेतु देश विदेश के लाखों लोग आर्य जगत के महाकुम्भ में टंकारा पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में सोनभद्र- वाराणसी के भी 21 लोग सहभागी बनेगें।
सोनभद्र से टंकारा जाने वाले दल में मुख्य रूप से प्रमोद आर्षेय, कपिल देव सिंह आर्य ,अजय भाटिया ,वासुदेव सिंह आर्य, रवि बरनवाल, राजकुमार आर्य, डा.श्रीमित्र आर्य ,चन्द्र दीप आर्य, चंद्रमा प्रसाद आर्य, चन्द्रपाल आर्य, अनुज आर्य, अनुपम आर्य , विष्णु प्रसाद आर्य, गोपाल जी आर्य , अखिलेश आर्य, जय प्रकाश आर्य , वेद प्रकाश आर्य , अशोक त्रिपाठी,श्रीमती किरन आर्या , सुरेन्द्र कश्यप, रवि प्रकाश आर्य,आदि शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!