Wednesday, June 7, 2023
Homeलीडर विशेषउपभोक्ता हित में सरकार ने विद्युत विभाग को दिया निर्देश

उपभोक्ता हित में सरकार ने विद्युत विभाग को दिया निर्देश



समर सैम की रिपोर्ट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने विद्युत उपभोक्ताओं से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण हेतु विद्युत सम्बंधित समाधान सप्ताह 12 से 19 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक संचालित करने हेतु दिशा निर्देश जारी कर उपभोक्ताओं के समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया है। प्रदेश में तमाम लोग विद्युत विभाग की मनमानी से त्रस्त हैं। ऐसी ऐसी अनियमिता विद्युत विभाग में व्याप्त है जिससे पार पाना अब नामुमकिन सा लगने लगा है। विभाग की खामियों और लूटतंत्र को देखकर अब लगने लगा है कि ज़िम्मेदार अधिकारियों पर शासन का जो कन्ट्रोलिंग पॉवर है उसका ब्रेक फेल हो चुका है।

अगर आप इसकी बानगी देखना चाहते हैं तो पधारे म्हारो जिला सोनभद्र के मुख्यालय रोबेर्टसगंज में। जहाँ विद्युत विभाग के कारस्तानी की दास्तान हर किसी की ज़ुबान पर हनुमान चालीसा की भांति कंठस्थ हैं। दर्जनों गांव कागज़ पर पूर्ण संतृप्त गांव में दर्ज हो चुके हैं। लेकिन हकीकत कोसों दूर है। वहीं उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन सोनभद्र के ज़िम्मेदार अधिकारियों की मनमानी के चलते उपभोक्ता खून के आंसू रोने को विवश हैं।

मीटर रीडिंग के खेल में जमकर धांधली की जा रही है। मीटर और विभाग का सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है। साथ ही इनके विभागीय रिकॉर्ड भी दुरुस्त नहीं है। मीटर रीडिंग ऐसे भागता है जैसे प्रकाश की गति नाप रहे हों। यहां मीटर का खेल ऐसे खेला जा रहा है जैसे मदारी डुग डुगिया बजाकर तमाशा दिखा रहा हो। खैर योगी आदित्यनाथ सरकार के इस पहल से विभाग की मनमानी से परेशान उपभोक्ताओं को कुछ राहत ज़रूर मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। शायद अब उपभोक्ताओं का कुछ भला हो सके। जो समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत विभाग के दफ्तर का चक्कर लगाते लगाते परेशान हाल हैं। विद्युत सम्बन्धी कार्यों के लिए समाधान सप्ताह 12 सितम्बर से समय एवं स्थान सुबह 8 बजे जनपद के सभी 33/11 केवी के उप केंद्रों पर एवं उप केंद्रों के अधीन आने वाले सभी राजस्व गांव/ग्राम पंचायत को एक टाइम टेबल बनाकर सप्ताह के भीतर आच्छादित करना है। साथ ही हर छेत्र में कार्यक्रम के पूर्व प्रचार प्रसार भी करना होगा।

इस समाधान सप्ताह में विद्युत उपभोक्ताओं से उनके बकाया विद्युत बिलों का भुगतान प्राप्त करना एवं बिल सम्बंधित शिकायततों का निस्तारण करना/कनेक्शन/लोड बढ़ाने या मीटर लगाने के निवेदन पर त्वरित कार्यवाही का आदेश दिया गया है। सभी प्रकार के विद्युत कनेक्शनों से सम्बंधित प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निस्तारण किये जाने पर बल दिया गया है।

ट्रांसफार्मर, फीडर लोड, वोल्टेज अथवा जर्जर तार जैसी समस्याओं के निवेदन के मामलों में त्वरित कार्यवाही होना चाहिए। घटित होने वाली विद्युत दुर्घटनाओं के कारण होने वाली जनहानि से सम्बंधित मुआवजा एवं ऐसी समस्याओं को शून्य किये जाने के उद्देश्य से त्रुटिपूर्ण अधिष्ठापन पर कार्यवाही अमल में लाई जाये। विद्युत उपभोक्ताओं के परिसरों पर स्थापित जले/खराब/छतिग्रस्त मीटरों को बदलने के साथ साथ पुराने मीटरों के स्थान पर नवीन मीटरों को लगाने का कार्य होना चाहिये। साथ ही अन्य विद्युत सम्बंधित समस्याओं के निवेदनों एवं सुझावों पर विचार व कार्यवाही सुनिश्चित करने पर बल दिया गया है। सभी प्रमुख अधिकारी विद्युत विभाग के अपनी निगरानी में इसे पूर्ण कराये। इसका छेत्रों में व्यपक प्रचार प्रसार किया जायेगा। किस गांव के लोगों को सप्ताह के किस दिन आना है। इसकी समय सरिणी जन सामान्य को उपलब्ध कराई जायेगी। शिविर आयोजन से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी जनप्रतिनिधियों को प्रदान की जायेगी।




Share This News
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Share This News