Friday, March 29, 2024
Homeलीडर विशेषआज गांव गांव से इकट्ठा किये गए सिंगल यूज प्लास्टिक को निस्तारण...

आज गांव गांव से इकट्ठा किये गए सिंगल यूज प्लास्टिक को निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा अल्ट्राटेक को सौंपा जाएगा

-

मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी अभियान के अंतर्गत घरों पर टंगी बोरियों से प्लास्टिक इकट्ठा किया जाने लगा है जिसकी पहली खेप में जनपद में लगभग 3000 किलो से अधिक प्लास्टिक पर्यावरण में फैलने से रोक कर उसको घर पर ही इकट्ठा किया गया है।

उक्त प्लास्टिक को अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में निस्तारण के लिए दिनांक 06 जुलाई 2022 को जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट से अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री डाला तक प्लास्टिक को लेकर जाएंगे एवं निस्तारण के लिए फैक्ट्री को सुपुर्द करेंगे।

यहाँ आपको बताते चलें कि जनपद सोनभद्र का यह कार्यक्रम प्लास्टिक वेस्ट के निस्तारण की एक अनूठी पहल है जो अब तक किसी जिले में नही किया गया है।आगे चलकर यह अभियान पूरे देश के लिए एक नजीर बन सकता है क्योंकि सिंगल यूज प्लास्टिक पुरे देश मे पर्यावरण के लिए अभिशाप बनता जा रहा है और जिस तरह से जिलाधिकारी सोनभद्र की पहल ने आमलोगों में जागरूकता फैलाया है और जिसके परिणामस्वरूप घर घर से प्लास्टिक इकट्ठी हो रही है जो वास्तव में एक सुकून देने वाली खबर है और जो भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक नजीर बन सकती है।

मिली जानकारी के मुताबिक घोरावल ब्लाक क्षेत्र के कुल 108 ग्राम पंचायतों से लगभग 830 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक इसी प्रकार राबर्ट्सगंज ब्लाक से 522 किलोग्राम, म्योरपुर ब्लाक में 866 किलोग्राम व कोन में सबसे कम 222 किलोग्राम प्लास्टिक सहित पूरे जनपद से लगभग4900 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक को निस्तारण हेतु अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री को सौंप कर उससे होने वाले पर्यावरण नुकसान से बचने में सहायता मिलेगी।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!