विनोद सिंह
लखनऊ । विंध्यलीडर संवाददाता । उत्तर प्रदेश विधान परिषद में लखनऊ की सीट भाजपा से छीनने के बाद वाराणसी स्नातक एमएलसी सीट पर भी सपा बड़ी जीत की ओर है। सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने 11 हजार से ज्यादा वोटों की लीड ले ली है। यहां भाजपा के विरोध के बाद वोटों की गिनती कुछ देर रोकी गई थी। 11 सीटों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 6 और समाजवादी पार्टी (एसपी) 4 सीटें जीत चुकी है। उलटफेर लखनऊ की स्नातक एमएलसी सीट पर हुआ है, जहां सपा की कांति सिंह ने भाजपा के मौजूदा विधान पार्षद अवनीश सिंह को बड़े अंतर से हरा दिया है। अवनीश सिंह इकलौते एमएलसी हैं जो इन 11 सीटों के चुनाव में हारे हैं। बाकी 10 एमएलसी ने अपनी-अपनी सीट बचा ली।
वाराणसी में सपा उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा भाजपा के केदारनाथ सिंह से छठवे राउंड की गिनती के बाद 11833 वोटों से आगे चल रहे हैं। पांचवें राउंड की गिनती पर भाजपा ने आपत्ति जताई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव पर्यवेक्षक पर धांधली का आरोप लगाते हुए धरना भी दिया था। गणना रात 9 बजे के बाद फिर चालू हो गई थी। काउंटिंग रोकने पर अखिलेश यादव ने चेतावनी भरा बयान दिया था। अब सातवां राउंड चल रहा है।
लखनऊ में सपा की कांति सिंह ने भाजपा एमएलसी अवनीश सिंह को बड़े अंतर से हराया
जहां सपा ने वाराणसी शिक्षक, आगरा शिक्षक, लखनऊ स्नातक और झांसी स्नातक जीत हासिल की वहीं भाजपा ने मेरठ शिक्षक , मेरठ ग्रेजुएट, बरेली शिक्षक , गोरखपुर शिक्षक , लखनऊ शिक्षक और आगरा स्नातक सीट पर अपना कब्जा जमाया है। शिक्षक सीट में से कई नतीजे मंगलवार को ही आ गए थे जबकि बुधवार को तय हुए नतीजों में सबसे खास लखनऊ स्नातक सीट का रिजल्ट आया है, जिसमें वर्तमान एमएलसी और भाजपा प्रत्याशी अवनीश सिंह को सपा की कांति सिंह ने एक बड़े अंतर से शिकस्त देकर चौंका दिया है। गोरखपुर शिक्षक एमएलसी से भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी निर्दलीय राजीव यादव से हारते-हारते किसी तरह से सीट बचा ले गए।
4.मेरठ स्नातक - भाजपा के दिनेश गोयल जीते- पहले भी वही थे
5. मेरठ शिक्षक- भाजपा के श्रीचंद शर्मा जीते- पहले भी वही थे
6. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक- भाजपा के हरि सिंह ढिल्लों जीते- पहले भी वही थे
7. अगरा स्नातक- भाजपा के मानवेंद्र सिंह जीते- पहले भी वही थे
8. आगरा शिक्षक- सपा के आकाश अग्रवाल जीते- पहले आकाश निर्दलीय जीते थे
9. गोरखपुर शिक्षक- भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी जीते- पहले ध्रुव निर्दलीय जीते थे
10. झांसी-प्रयागराज स्नातक- सपा के मान सिंह यादव जीते- पहले भी वही थे
11.लखनऊ स्नातक- सपा की कांति सिंह जीतीं- पहले भाजपा के अवनीश सिंह थे, हारे










