सोनभद्र पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी की 28 लाख की संपत्ति कुर्क
धोखाधड़ी के आरोपी की 28 लाख की सोनभद्र के पिपरी पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले शुक्रवार को आरोपी की लाखों की अचल संपत्ति की कुर्क
सोनभद्र । विंध्यलीडर संवाददाता । अधिक मुनाफे का प्रलोभन देकर करोड़ों रुपये जमा कराने और निर्धारित अवधि पूरी होने पर रकम वापस नहीं करने का आरोप सिटी म्युचुअल बैंक चलाने वाले भागीरथी मौर्य को निवेशकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पिपरी पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की 28 लाख रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की।
न्यायालय के आदेश पर बीते दिन लोढ़ी स्थित आरसीसी भवन और बोरवेल को कुर्क किया गया। इससे पहले जुलाई में आरोपी की करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति पहले ही कुर्क की जा चुकी थी। दोनों कार्रवाइयों में कुर्क संपत्तियों का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 1.75 करोड़ रुपये है।पुलिस के अनुसार आरोपी पर सिटी म्युचुअल बैंक के नाम से कंपनी चलाकर निवेशकों कोअधिक मुनाफे प्रलोभन देकर चूना लगाता रहा।
विवेचना में कथित धोखाधड़ी से अर्जित धन से अचल संपत्तियां खरीदने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने न्यायालय से कुर्की का आदेश लिया और शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र के आदेश के अनुपालन में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 107 के तहत लोढ़ी स्थित 190 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के आरसीसी भवन और बोरवेल को कुर्क किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 28 लाख रुपये है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से ही सोनभद्र और मीरजापुर के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

