सोनभद्र । विंध्यलीडर संवाददाता । राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के विकास नगर कालोनी में आज सुबह एक सेवानिवृत्त इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों शव उस वक्त मिला जब उनकी पत्नी गुरुद्वारा आई हुई थी कथित तौर पर बताया जाता है कि मृतक ने फांसी लगाकर जान दी है जबकि उससे पूर्व घर में लगे सी सी वी कैमरे में श्री भंडारी दूध लेते हुए दिखाई पड़े थे।

पत्नी जब गुरुद्वारा से वापस घर लौटी तो अपने पति को एक नायलॉन की रस्सी से पंखे पर लटका हुआ मिला । पत्नी की चीख पुकार पर एकत्रित पड़ोसियों से प्राप्त सूचना पर पहुंची कांशीराम आवास पुलिस चौकी इंचार्ज ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ज्ञातव्य है कि विकास नगर निवासी एनसीएल से सेवानिवृत्त इंजीनियर 70 वर्षीय योगेंद्र सिंह भंडारी पुत्र स्वर्गीय हरदेव सिंह अपनी पत्नी के साथ रहते थे। घटना के वक्त आज सुबह जब उनकी पत्नी गुरुद्वारा गई हुई थीं, योगेंद्र सिंह घर पर अकेले थे।

सुबह करीब सात बजे उन्हें घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दूध लेते हुए देखा गया था। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद सुबह साढ़े आठ बजे उनकी पत्नी गुरुद्वारा से वापस लौटी। घर के अंदर पहुंचने पर कमरे में पंखे के सहारे नाइलन की रस्सी से लटकता उनका शव देखकर वह चीखने-चिल्लाने लगी। बताया गया कि दरवाजे की अंदर से सिटकनी भी नहीं लगी थी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही काशीराम चौकी प्रभारी बृजेश प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि मृतक के दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है, जबकि पुत्र बेंगलुरु में एक कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस ने घटना की जानकारी पुत्र को दे दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुत्र के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जाएगी ।