सोनभद्र । विंध्यलीडर संवाददाता । मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा राबर्ट्सगंज की ओर से कल दिनांक 17 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे श्री शीतला माता मंदिर नवरात्र पर्व के उपलक्ष में कन्या पूजन का कार्यक्रम किया गया।

कन्याओं को सर्वप्रथम माल्यार्पण कर तिलक किया गया। उसके पश्चात उनको खाने के डिब्बे, स्टेशनरी का पैकेट व फल वितरित किया गया। सभी कन्याओं के चरण स्पर्श करके उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त किया गया।

इस अवसर पर मंच की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सांवरिया, सचिव चित्रा जालान , कोषाध्यक्ष, पूनम केड़िया ,रितु अग्रवाल रुचि सांवरिया एकता केजरीवाल व अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।