चुनाव आयोग ने पैदा किया संवैधानिक संकट - रोसा
मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद पर रहने का नैतिक व संवैधानिक अधिकार नहीं है और उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही अवैधानिक एस आई आर और 2023 में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति ............
अपने व्यापार का विज्ञापन यहाँ दें — विंध्य क्षेत्र के हज़ारों पाठकों तक पहुंचें
संपर्क करें →
म्योरपुर । सोनभद्र । विंध्यलीडर संवाददाता । नए मतदाताओं को जोड़ने वाले फॉर्म 6 में किए गए संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद अब यह साफ हो गया है कि चुनाव आयोग की यह कार्यवाही पूरी तौर पर संविधान के विरुद्ध और अनाधिकृत थी।
मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें

चुनाव आयोग की पूरी कार्यप्रणाली ने आज देश के सामने एक संवैधानिक संकट पैदा कर दिया है। देश के लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वह कौन ताकतें थी जिनके निर्देश पर चुनाव आयोग संविधान विरुद्ध कार्यवाही कर रहा था। इसलिए मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद पर रहने का नैतिक व संवैधानिक अधिकार नहीं है और उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही अवैधानिक एस आई आर और 2023 में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के कानून को रद्द होना चाहिए।
म्योरपुर ब्लॉक पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा पत्रक

यह मांग आज रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान (रोसा) की तरफ से म्योरपुर ब्लॉक में आयोजित प्रदर्शन में उठाई गई। प्रदर्शन के द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्रक भेजा गया। पत्रक में चुनाव आयोग की गैर संवैधानिक कार्रवाई के खिलाफ देश में हो रहे आंदोलन पर दमन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से लोकतांत्रिक अधिकारों को सुनिश्चित करने की मांग भी की गई। इसके अलावा बीडीओ म्योरपुर को जी राम जी योजना में बकाया मजदूरी, शुद्ध पेयजल और शिक्षा-स्वास्थ्य व रोजगार के सवाल पर भी मांग पत्र दिया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शारदा प्रसाद पनिका, रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान की पूर्वांचल सहसंयोजक रूबी सिंह गोंड, रोजगार अधिकार अभियान की जिला संयोजक सविता गोंड, राजेंद्र प्रसाद गोंड, महासचिव कांग्रेस जीत कुमार मौर्य , सचिव कांग्रेस अरुण कुमार चौबे, चंद्रदेव गोंड, ऋषि राज प्रसाद, महेश गुप्ता नगर, इंद्रदेव खरवार, तुलसीराम पनिका, मनोहर गोंड, मंगरू प्रसाद श्याम ने किया और सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा रहे।



