Tuesday, May 7, 2024
HomeदेशSamajwadi Party State Executive : मिशन लोकसभा चुनाव 2024 सपा ने...

Samajwadi Party State Executive : मिशन लोकसभा चुनाव 2024 सपा ने 110 नए चेहरों को दिया मौका

-

Samajwadi Party State Executive List Update – लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए समाजवादी पार्टी अपने संगठन का विस्तार करने में जुटी है। सपा ने प्रदेश कार्यकारिणी का तीसरी बार विस्तार किया है। बुधवार को 110 नए पदाधिकारियों को इसमें और शामिल कर लिया गया है। इनमें 57 प्रदेश सचिव 15 सदस्य व 39 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं।

Samajwadi Party State Executive List Update  लखनऊ ।  लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए समाजवादी पार्टी अपने संगठन का विस्तार करने में जुटी है। सपा ने प्रदेश कार्यकारिणी का तीसरी बार विस्तार किया। बुधवार को 110 नए पदाधिकारियों को इसमें और शामिल कर लिया गया। इनमें 57 प्रदेश सचिव, 15 सदस्य व 39 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। 

बुधवार को शामिल नेताओं को मिलाकर अब प्रदेश कार्यकारिणी 339 सदस्यीय हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सबसे पहले 13 अगस्त को 182 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की थी। 

दूसरी बार में 47 नेता हुए थे शामिल

10 दिन बाद ही दूसरी बार कार्यकारिणी का विस्तार कर 47 और नेताओं को जगह दी गई। प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को तीसरी बार कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 110 और नेताओं को इसमें शामिल किया है। 

परंपरागत मतदाताओं का रखा ध्यान

कार्यकारिणी में सभी प्रमुख जिलों से प्रतिनिधित्व देते हुए 57 सचिव बनाए गए हैं। सपा ने अपने परंपरागत मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हीं जातियों के नेताओं को कार्यकारिणी में जगह दी है। कुछ जिलों में चार-चार सचिव तक बनाए गए हैं। 

सपा ने कांग्रेस पर बनाया तीन राज्यों की विधानसभा चुनाव में सीटें देने का दबाव

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में से तीन राज्यों में कांग्रेस पर सीटें देने के लिए दबाव बनाया है। सपा चाहती है कि विधानसभा चुनाव में भी आईएनडीआईए I.N.D.I.A. गठबंधन एनडीए के खिलाफ मजबूती से चुनाव लड़े। 

यह भी पढ़ें । Also read । पत्थर खदानों में किये गए अंधाधुंध अवैध खनन के कारण प्रशासन द्वारा वसूली गयी करोड़ो की पेनाल्टी,पर पर्यावरणीय क्षति के लिए लगने वाली पेनॉल्टी पर प्रशासन ने क्यूँ साध रखी है चुप्पी ?

सपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में सीटें मांगी हैं। इन राज्यों के चुनाव में जैसा कांग्रेस का सपा के लिए रहेगा वैसा ही व्यवहार सपा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ लोकसभा चुनाव में करेगी। यानी प्रदेश में लोकसभा सीटों का बंटवारा सपा विधानसभा चुनाव के आधार पर करेगी। 

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!