उत्तर प्रदेश

Samajwadi Party New List : सपा ने की अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के 16 जिलाध्यक्षों की घोषणा , राजकुमार संघर्षी बने सोनभद्र के जिला अध्यक्ष

लोकसभा 2024 की चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत किया है। तीन दिन पहले सपा ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जिसके बाद अब समाजवादी पार्टी ने अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के 16 जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। बता दें कि बुधवार को सपा ने प्रदेश कार्यकारिणी में 110 नए पदाधिकारियों को शामिल किया गया था।

  1. राज्य कार्यकारिणी की घोषणा के बाद अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की सूची जारी
  2. अमक धानुक को लखनऊ महानगर और दीनदयाल कर्नवाल को सहारनपुर का प्रभार
Samajwadi Party New List: सपा ने की अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के 16 जिलाध्यक्षों की घोषणा, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Samajwadi Party New List । सोनभद्र । लोकसभा 2024 की चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत किया है। तीन दिन पहले सपा ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया, जिसके बाद अब समाजवादी पार्टी ने अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के 16 जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। 

मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि राजकुमार संघर्षी को सोनभद्र, एसके वर्मा को चित्रकूट, लक्ष्मी रमन पासी को प्रतापगढ़, अविनाश कुमार को अंबेडकर नगर, पूरन लाल गौतम को गोंडा, डाॅ. नौरतन जाटव को मुरादाबाद, विजय पाल को बिजनौर, राजन कुमार तेजान को शामली, योगेश कुमार बिट्टू को हापुड़, दीनदयाल कर्नवाल को सहारनपुर, उज्जल प्रताप कठेरिया को फिरोजाबाद, निलेश श्रीवास को बांदा, जयराम गौतम को ललितपुर का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा गौरव चक्र को फिरोजाबाद महानगर, अमक धानुक को लखनऊ महानगर, सन्नी वाल्मीकि को मुरादाबाद महानगर का अध्यक्ष बनााया गया है।

27 को सहारनपुर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल

समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल 27 सितंबर को सहारनपुर जाएगा। इस संदर्भ में मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि सहारनपुर के कांशीराम कालोनी निवासी सागर जाटव की तालाब में डूबने से हुई मौत के मामले में शोकाकुल परिवार से मिलने के लिए प्रतिनिधिमंडल को भेजा जा रहा है। इसमें समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राहुल भारती, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप, सहारनपुर के जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद व मो. आजम शाह तथा सुरेश त्यागी शामिल रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!