Tuesday, June 6, 2023
Homeदेशप्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए जारी किया अलग से घोषणा पत्र,फ्री...

प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए जारी किया अलग से घोषणा पत्र,फ्री बस यात्रा के साथ स्कूटी व बुजुर्ग महिलाओं को पेंशन देने का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश  में होने वाले अगले साल  विधानसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने अपने अपने तीर कमान निकालने प्रारंभ कर दिए हैं।इसी कड़ी में कांग्रेस की महासचिव व उत्तरप्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं को साधने के लिए अपनी चाल चल दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कुछ दिन पहले चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया था। अब उन्होंने महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी देने का वादा किया है। इसके साथ ही बुजुर्ग महिलाओं और विधवाओं को हर महीने 1 हजार रुपए पेंशन देने का ऐलान भी किया है। आपको बताते चलें कि प्रियंका के इन घोषणाओं से उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में गुणात्मक अंतर आने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के ताबड़तोड़ रैलियों व घोषणाओं से जहाँ एक तरफ वर्तमान भाजपा सरकार की राहें मुश्किल होती जा रही हैं वहीँ अखिलेश यादव को भी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं क्योंकि अभी तक जहां उत्तर प्रदेश में भाजपा के बाद सपा सत्ता की अकेली दावेदारी प्रस्तुत कर भाजपा सरकार से लोगों की नाराजगी का फायदा उठाना चाह रही थी वही प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में कांगेस पार्टी की सूख चुकी जमीन को तरो ताजा कर पार्टी कार्यकर्ताओं में सत्ता की भूख जगा दी है जो सपा व भाजपा दोनों के लिए समान रूप से आने वाले चुनाव में मुश्किलें खड़ी करेगा।

प्रियंका गांधी व जयंत चौधरी की मुलाकात के हैं कई मायने – फ्लाइट में प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव की मुलाकात के बाद अब एक नई सियासी तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर प्रियंका की ही है, लेकिन इस बार की तस्वीर में प्रियंका के साथ अखिलेश की जगह राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी हैं। जानकारी के अनुसार, बीते रविवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर जयंत और प्रियंका की मुलाकात हुई। दोनों नेता एक ही विमान से दिल्ली भी गए। इससे पहले एयरपोर्ट के लाउंज में दोनों के बीच करीब एक घंटे मुलाकात चली।

इस मुलाकात को काफी सीक्रेट रखने की कोशिश हुई। लेकिन तस्वीर बाहर आ गई। इसके बाद यूपी कांग्रेस ने तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।आपको बताते चलें कि पश्चिम यूपी में अभी रालोद ने गठबंधन के विकल्प खोले हुए हैं। अभी RLD का सपा के साथ गठबंधन पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।यदि प्रियंका गांधी रालोद को अपने साथ लाने में सफल हो गई तो निश्चित ही आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश की राजनीतिक जमीन पर कांग्रेस अच्छी स्थिति में होगी।

Share This News
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Share This News