उत्तर प्रदेश का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में बढ़त के साथ ही बन सकती भाजपा की सरकार
यूपी चुनाव से पहले बड़ा सर्वे सामने आया है। इसमें बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र की सीटों के आंकड़े अब तक जारी किए गए हैं, जिसमें भाजपा गठबंधन सपा अलायंस पर भारी पड़ता दिख रहा है।
अपने व्यापार का विज्ञापन यहाँ दें — विंध्य क्षेत्र के हज़ारों पाठकों तक पहुंचें
संपर्क करें →
विनोद सिंह
लखनऊ । विंध्यलीडर संवाददाता ।उत्तर प्रदेश चुनाव से जुड़ा पहला बड़ा चुनावी सर्वे सामने आया है, जिसमें क्षेत्रवार तरीके से आंकड़े जारी किए गए है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस समेत सभी दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।
इस बीच, प्रदेश चुनाव से जुड़ा पहला बड़ा चुनावी सर्वे सामने आया है, जिसमें क्षेत्रवार तरीके से आंकड़े जारी किए गए है। बुंदेलखंड और अवध झेत्र में भाजपा को जोरदार बढ़त हासिल होती दिख रही है।न्यूज लीडर और मैटराइज सर्वे के अनुसार, अब जारी हुए अवध की 118 सीटों के आंकड़ों में से भाजपा गठबंधन को 77 सीटों पर जीत मिल सकती है, जबकि सपा गठबंधन महज 40 सीटों पर जीत हासिल कर सकता है। एक सीट बसपा के खाते में जाने की संभावना जताई गई है।
जबकि बुंदेलखंड की 19 सीटों पर भी भाजपा हावी है। यहां 17 सीटें भाजपा गठबंधन के खाते में जाती दिख रही, जबकि दो सीटें सपा अलायंस के पास जा सकती है। 403 में से कुल 137 सीटों के सामने आए आंकड़े में भाजपा को बड़ी बढ़त हासिल है। 94 सीटों पर भाजपा गठबंधन तो सपा अलायंस के पास 42 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं, बसपा एक सीट जीत सकती है।
जिलेवार सीटों के बारे में जानें तो रायबरेली में भाजपा को एक तो सपा गठबंधन को पांच सीटें जीतने की उम्मीद है। लखनऊ की नौ सीटें भाजपा को जा सकती है और यहां सपा का खाता नहीं खुलने जा रहा। लखीमपुर खीरी में छह भाजपा गठबंधन और दो सपा गठबंधन जीत सकती है। वहीं सीतापुर में भाजपा गठबंधन छह और सपा गठबंधन के पास तीन सीटें जा सकती हैं। हरदोई की आठ सीटें और उन्नाव की छह सीटें भाजपा के पास जा सकती हैं। चित्रकूट की दो में से एक भाजपा गठबंधन और एक सपा गठबंधन जीत सकती है। झांसी की चारों सीटें भाजपा गठबंधन के पास जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, बहराइच में भाजपा को पांच सीटें मिल सकती हैं, जबकि सपा गठबंधन को दो सीटें मिलने की संभावना है।