Tuesday, June 6, 2023
Homeअंतर्राष्ट्रीयकांगो में नरसंहार , चरमपंथियों ने की 22 लोगों की बेरहमी से...

कांगो में नरसंहार , चरमपंथियों ने की 22 लोगों की बेरहमी से हत्या

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी इटुरी और उत्तरी किवु प्रांत में सिलसिले वार हमलों में संदिग्ध चरमपंथियों ने कम से कम 22 लोगों की हत्या कर दी है । एक समाचार एजेंसी ने अधिकारियों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है।

किंशासा (कांगो), । कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी इटुरी और उत्तरी किवु प्रांतों में सिलसिलेवार हमलों में संदिग्ध चरमपंथियों ने कम से कम 22 लोगों की हत्या कर दी है। एक समाचार एजेंसी ने अधिकारियों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है।

इटुरी प्रांत के कई गांवों में 12 लोगों की हुई मौत

दरअसल, देश की सेना और संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों के बढ़ते हस्तक्षेप के बावजूद पिछले कई वर्षों से पूर्वी कांगो में लगातार हो रही हिंसा की ये ताजा घटना हैं। इससे पहले इटुरी प्रांत के कई गांवों में शनिवार को कम से कम 12 लोग मारे गए हैं। स्थानीय अधिकारियों और नेताओं ने कोडेको समूह को इस घटना के लिए दोषी ठहराया है।

तीन लोगों का किया अपहरण

लुबेरो क्षेत्र के प्रशासक कर्नल एलेन किवेवा के अनुसार, उत्तरी किवु के माउंट क्याविरिमु के नगुली गांव में आतंकवादियों ने 10 और लोगों की हत्या कर दी और तीन और लोगों का अपहरण कर लिया। किवेवा ने पूर्वी कांगो में स्थित एक युगांडा के सशस्त्र समूह एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस (ADF) को उस हमले का दोषी ठहराया है।

कांगो की सरकार ने उठाया था ये कदम

कांगो की सरकार ने 2021 में बड़े पैमाने पर हिंसा को रोकने के प्रयास के लिए उत्तरी किवु और इटुरी में घेराबंदी की स्थिति घोषित की थी, लेकिन इसके बावजूद हत्याएं और विद्रोही गतिविधियां कम होने का कोई संकेत नहीं दिखाई दिया है।

19 लोग मारे गए थे

जियोइससे पहले पूर्वी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में रात भर हुए हमले में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई थी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, उत्तरी किवु के किरिंदरा गांव में हुए इस हमले में कम से कम 19 नागरिकों की मौत हो गई थी। पूर्व गवर्नर कार्ली नजांजु कासिविता ने पत्रकारों को बताया कि इस हमले के लिए एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एडीएफ) के विद्रोही जिम्मेदार हैं।

Share This News
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Share This News