Friday, April 26, 2024
Homeदेशनहीं रहे 'शकुनि मामा' , गूफी पेंटल का 78 साल की उम्र...

नहीं रहे ‘शकुनि मामा’ , गूफी पेंटल का 78 साल की उम्र में हुआ निधन

-

महाभारत में शकुनि मामा यानी फेमस एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया। दो दिन पहले एक्टर की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आई थी। एक्टर गूफी पेंटल शकुनि मामा के किरदार से अलग ही पहचान बनाई थी।

नई दिल्ली : सोमवार की सुबह मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई। टीवी सीरियल महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए अभिनेता गूफी पेंटल का निधन हो गया। दो दिन पहले एक्टर की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आई थीं। गूफी पेंटल ने टीवी के अलावा कई फिल्मों में भी उल्लेखनीय भूमिकाएं निभायी थीं।

तीन दिन पहले अस्पताल में हुए थे भर्ती

शुक्रवार को एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थीं। गूफी पेंटल के भतीजे हितेन ने उनकी सेहत के बारे में जाकारी भी दी थी। हितेन ने बताया था कि वेटरन एक्टर पहले से दिल और किडनी से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे हैं। इन्हीं बीमारियों का वो इलाज करवा रहे हैं। 

हितेन पटेंल ने शेयर की न्यूज

एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि उनके भतीजे हितेन ने भी कर दी है। हितेन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमे उन्होंने लिखा है- महाभारत में शकुनि मामा यानी फेमस एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया। बता दें, एक्टर का पूरा नाम सरबजीत गूफी पेंटल था।

आज शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मुंबई में ही होगा। एक हफ्ते पहले गूफी की तबीयत बिगड़ी थी। उस वक्त वे फरीदाबाद में थे। पहले उन्हें फरीदाबाद के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। फिर हालत खराब होने पर उन्हें मुंबई ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। 

गूफी पेंटल ने कई शो में किया था काम

गूफी पेंटल के टीवी करियर की बात करें तो उन्होंने ‘महाभारत’ के अलावा मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’, ‘कर्ण संगिनी’, ‘जय कन्हैया लाल की’ जैसे कई सीरियलों में काम किया। इसके अलावा कई हिंदी फिल्मों में भी किरदार निभाये, जिनमें ‘रफूचक्कर’, ‘दिल्लगी’, ‘देस परदेस’, ‘मैदान-ए-जंग’, ‘दावा’, ‘द रिवेंज: गीता मेरा नाम’ शामिल हैं।  गूफी ने 1975 में ‘रफूचक्कर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!