भारत के लिए आठ अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल दागे. उपकप्तान हरमनप्रीत ने सबसे ज्यादा तीन गोल किए.
बर्मिंघम: भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपने अभियान की शुरूआत धमाकेदार जीत के साथ करते हुए रविवार को पूल बी के अपने पहले मैच में घाना को 11- 0 से हराया. टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने पहले क्वार्टर में तीन, दूसरे में दो , तीसरे में चार और आखिरी क्वार्टर में दो गोल दागे
![](https://www.vindhyaleader.com/wp-content/uploads/2022/07/img-20220712-wa00122741326580748648293-723x1024.jpg)
अपना 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हरमनप्रीत सिंह ने तीन, जुगराज सिंह ने दो गोल किये जबकि अभिषेक, मनदीप सिंह, नीलाकांता शर्मा, शमशेर सिंह, वरूण कुमार और आकाशदीप सिंह ने एक एक गोल किया. भारतीय टीम कल इंग्लैंड से खेलेगी.