अमृतसर । विंध्यलीडर । संवाद सूत्र । 21 अक्टूबर 26 पंजाब के अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी से जुड़े एक नेटवर्क का पर्दाफाश कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से एक हथगोला, दो पिस्तौल और 3.491 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे, जो आपराधिक तत्वों तक आगे पहुंचाने के लिए अवैध हथियारों की आपूर्ति करते थे। इस संबंध में चाटीविंड और लोपोके थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।







