Saturday, April 20, 2024
Homeब्रेकिंगकांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, देखें पूरी सूची…

कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, देखें पूरी सूची…

-

सोनभद्र के ओबरा विधान सभा 402 से उम्भा निवासी सोनभद्र कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामराज्य गोंड को मिला टिकट

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी की महासचिव और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 125 उम्मीदवारों की सूची जारी की. जिसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया है. सूची में 40 फीसदी महिलाएं और 40 फीसदी युवा हैं.

प्रियंक गांधी ने कहा कि हम प्रदेश में एक नई तरह की राजनीति उभार पाएंगे. कांग्रेस की लिस्ट में पत्रकार, अभिनेत्री, समाजसेवी और संघर्षशील महिलाएं शामिल हैं. जिन्होंने संघर्ष किया है काम किया है उन्हें कांग्रेस पार्टी ने टिकट देने का काम किया है.

लिस्ट.

प्रियंका गांधी ने बताया कि हमारी सूची में ऐसी महिलाएं हैं जो कई बार चुनाव लड़ चुकी हैं और कई नई महिलाओं को भी टिकट देने का काम किया गया है. उन्नाव में जिस महिला के साथ केस हुआ था उनकी माता को टिकट दिया गया है. सोनभद्र में आदिवासी के साथ नरसंहार हुआ था. उस समय एक आदिवासी लड़का था राम राजगोंड जिन्होंने उनकी आवाज उठाई. राम राज गोंड हमारे जिला अध्यक्ष हैं उन्हें सोनभद्र में उम्भा से प्रत्याशी बनाया गया है.

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!