पुलिस ने प्रयागराज में जाम और ट्रैफिक समस्या पर अब सीधे कंट्रोल रूम को करें सूचित
यातायात पुलिस के अनुसार, शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों या अन्य स्थानों पर जाम, दुर्घटना, अवैध पार्किंग, सड़क पर अवरोध, खराब ट्रैफिक सिग्नल और जलभराव जैसी समस्याओं की सूचना इस हेल्पलाइन के माध्यम...........

अंकुश द्विवेदी
प्रयागराज। विंध्यलीडर संवाददाता ।
शहर में कहीं जाम लगने, सड़क पर वाहनों के खड़े होने, ट्रैफिक सिग्नल खराब होने या किसी अन्य कारण से यातायात प्रभावित होने पर अब लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। यातायात पुलिस ने पहली बार ट्रैफिक कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 7839876601 जारी किया है।
इस नंबर पर नागरिक कॉल या WhatsApp के माध्यम से यातायात से जुड़ी समस्या की जानकारी दे सकते हैं। पुलिस ने अपील की है कि यदि संभव हो तो समस्या की फोटो या वीडियो भी भेजें, ताकि मौके की स्थिति को समझकर जल्द कार्रवाई की जा सके।
यातायात पुलिस के अनुसार, शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों या अन्य स्थानों पर जाम, दुर्घटना, अवैध पार्किंग, सड़क पर अवरोध, खराब ट्रैफिक सिग्नल और जलभराव जैसी समस्याओं की सूचना इस हेल्पलाइन के माध्यम से दी जा सकती है।

पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, गलत पार्किंग से बचने और सड़क पर अनावश्यक अवरोध न पैदा करने की अपील की है। क्षतिग्रस्त सड़क या यातायात व्यवस्था से जुड़ी समस्या दिखाई देने पर भी कंट्रोल रूम को सूचना दी जा सकती है। हेल्पलाइन नंबर: 7839876601 समस्या बताएं, फोटो-वीडियो भेजें और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करें।