Friday, March 29, 2024
Homeब्रेकिंग18 वर्षीय लड़के ने नाबालिक युवती के साथ लगाई फांसी,दोनों रात को...

18 वर्षीय लड़के ने नाबालिक युवती के साथ लगाई फांसी,दोनों रात को घर से निकले थे, सुबह पेड़ पर लटका मिला शव

-

कवर्धा। जिले में एक 18 साल के लड़के और नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को दोनों का शव गांव में ही एक पेड़ पर लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मामला पिपरिया थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के मरका गांव में बुधवार सुबह जब लोग खेत में काम करने पहुंचे तो बबूल के पेड़ से एक लड़का और लड़की की लाशें लटकी हुई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी। बताया जा रहा है दोनों उसी गांव के रहने वाले हैं। लड़के की उम्र 18 साल है जबकि लड़की की उम्र 13 साल बताई जा रही है।

इधर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कि तो उन्होंने बताया कि जब वे सुबह उठे तो बच्चे घर पर नहीं थे। कुछ देर उनकी आसपास तलाश की गई। तभी गांव के बाहर लड़का-लड़की के फांसी लगाए जाने की खबर मिली। मौके पर पहुंचे, तो देखा कि उन्हीं के बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!