करमा /सोनभद्र। (जितेन्द्र कुमार शुक्ला)
होली पर्व के अवसर पर करमा क्षेत्र अंतर्गत गांव मदैनिया में भव्य राम चरित मानस का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली की समाप्ति पर हनुमान मंदिर पर यह आयोजन किया गया। लोग रंगो के आनंद के साथ ही मानस पाठ का आनंद लेते दिखे। जिसमे राम जन्म का बहुत ही रोचक गायकी बबोल दुबे द्वारा गाई गई जिसमे उपस्थित सभी लोग राम रस में डूबते हुए दिखे।
रामचरित मानस के उक्त गायन में बबोल दुबे के साथ साथ अर्जुन शुक्ला,लवकुश तिवारी,राकेश तिवारी,दीपक,अरुण कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।