Saturday, May 4, 2024
Homeबिग ब्रेकिंगसोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबीदो हार्डकोर नक्सली अरेस्ट

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी
दो हार्डकोर नक्सली अरेस्ट

-

(सोनभद्र से समर सैम की रिपोर्ट)

सोनभद्र। देश में सबसे ज्यादा नक्सल बजट जनपद सोनभद्र को आवंटित किया जाता है। जिसके दम पर सोनभद्र पुलिस ने नक्सली गतिविधियों पर एक हद तक अंकुश तो लगा दिया है। पर इसके बाद भी बार्डर के प्रदेशों से सीमा एरिया में नक्सलियों का उपद्रव अक्सर देखने को मिलता है। जनपद सोनभद्र की सीमा को नक्सली गतिविधियों से मुक्त कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ यशवीर सिंह भगीरथ यत्न कर रहे हैं। इसी क्रम में दो हार्डकोर नक्सलियों को धर दबोचने में सोनभद्र पुलिस कामयाब रही।

पुलिस अधीक्षक के प्रयास का परिणाम रहा कि थाना कोन पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। बमबारी की घटना में संलिप्त एक हार्डकोर कुछ नक्सली जो सन् 2003 से फरार थे में वांछित 2 नफर हार्डकोर नक्सलियों को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार।आपको बताते चलें कि नक्सली संगठन पीपुल्सवार ग्रुप द्वारा थाना कोन क्षेत्र में वर्ष 2003 में बमबारी की घटना की गयी थी। जिसमें कुछ लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये थे। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना कोन पर मुकदमा अपराध संख्या 27/2003 धारा 307, 336, 435, 427, 504 भारतीय दंड विधान व 7 सीएलए एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था।


उक्त घटना में संलिप्त वांछित चल रहे 2 नक्सली छोटेलाल पुत्र जमुना निवासी ग्राम बांकी थाना मांची जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 46 वर्ष एवं आदित्य पुत्र डेमन निवासी तिलोखर थाना चिडतिया जनपद रोहतास बिहार उम्र लगभग 35 वर्ष को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। दोनों हार्डकोर नक्सली काफी दिनों से फरार चल रहे थे। जिसपर माननीय न्यायालय द्वारा दोनो नक्सलियों के विरुद्ध धारा 82/83 सीआरपीसी की कार्यवाही की प्रक्रिया प्रचलित की थी।


पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के विशेष निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा के मार्गदर्शन में जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम हेतु आवश्यक अभियान चलाया जा रहा था। उक्त अभियान के क्रम में दिनांक 17 सितंबर 2023 को थाना कोन पर गठित पुलिस टीम द्वारा अथक लगन व परिश्रम के क्रम में उक्त बमबारी की घटना में वांछित दोनों हार्डकोर नक्सलियों को अरेस्ट कर लिया गया। पूछताछ में दोनों नक्सलियों ने बताया कि हम लोग पीपुल्सवार ग्रुप नक्सली संगठन से जुड़े हुए है। जिसके मुखिया कामेश्वर बैठा है। हम दोनों उक्त संगठन के सक्रिय सदस्य है। दोनों हार्डकोर नक्सलियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। मुकदमा अपराध संख्या 27/2003 धारा 307, 336, 435, 427, 504 भारतीय दंड विधान व 7 सीएलए एक्ट थाना कोन जनपद सोनभद्र, मुकदमा अपराध संख्या 12/2003 धारा 147, 148, 149, 307 भारतीय दण्ड विधान व 27 अ एक्ट, 77 सीएलए एक्ट थाना अधौरा जनपद भभुआ बिहार। मुकदमा अपराध संख्या 27/2003 धारा 307, 336, 435, 427, 504 भादवि व 7 सीएलए एक्ट, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान थाना कोन सोनभद्र, उप निरीक्षक उदयभान राव चौकी प्रभारी बागेसोती थाना कोन जनपद सोनभद्र,उप निरीक्षक श्रीकान्त राय चौकी प्रभारी पोखरिया थाना कोन जनपद सोनभद्र, हेड कांस्टेबल त्रिभुवन प्रसाद थाना कोन जनपद सोनभद्र, कांस्टेबल पन्नालाल थाना कोन जनपद सोनभद्र, कांस्टेबल अशोक कुमार थाना कोन जनपद सोनभद्र एवं कांस्टेबल सतीश कुमार थाना कोन जनपद सोनभद्र शामिल थे।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!