Thursday, April 18, 2024
Homeउत्तर प्रदेशवरिष्ठ पत्रकार सरदार रणवीर सिंह प्रयास के प्रदेश संयोजक बने

वरिष्ठ पत्रकार सरदार रणवीर सिंह प्रयास के प्रदेश संयोजक बने

-

प्रयास सामाजिक सेवा समिति का विस्तार अब प्रदेश स्तर पर..

सोनभद्र। समाज सेवा के प्रति समर्पित गैर राजनैतिक सामाजिक संगठन प्रयास सामाजिक सेवा समिति (रजि.) को अब उत्तर प्रदेश के विभिन्न अंचलों में विस्तारित किया जायेगा।प्रयास के आजीवन सदस्य,वरिष्ठ पत्रकार सरदार रणवीर सिंह (चुनार) को प्रदेश में विस्तार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश संयोजक बनाया गया है।

इस आशय की जानकारी देते हुए प्रयास सामाजिक सेवा समिति के अध्यक्ष अजय भाटिया ने बताया कि समाज में सकारात्मक सोच के साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन हेतु कुछ साथियों के साथ वर्ष 2011 में सोनभद्र जनपद के चोपन नगर में प्रयास सामाजिक सेवा समिति का गठन किया गया था जो उत्तर प्रदेश शासन से विधिमान्य है।

अब तक सीमित अंचलों में प्रयास ने समाज का सहयोग – समाज के लिए की अवधारणा से अपने जन उपयोगी सेवा कार्यों के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनायी है। अब प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रयास सामाजिक सेवा समिति का विस्तार समय और समाज की मांग है। इसी क्रम में सरदार रणवीर सिंह जी को प्रदेश संयोजक पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!