Friday, March 29, 2024
Homeशिक्षायोग से बड़े बड़े रोगों का इलाज भी संभव-दीपक

योग से बड़े बड़े रोगों का इलाज भी संभव-दीपक

-

डाला । नगर स्थित रामलीला मैदान में सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया।मुख्य योग प्रशिक्षक प्रिया वर्मा ने योगा कराया। २१ जून को 177देशो के समर्थन के बाद ही हर वर्ष आज के ही दिन अन्तर्राट्रीय योग दिवस रुप मे मनाया जाता है| डाला मंडल अध्यक्ष दीपक दूबे ने योगा अभ्यासीयों को बताया की योग प्राणायाम को अपनाने वाला व्यक्ति निरोगी हो जाता है ,इससे शारीरिक व्याधियों की रोक होती है तथा मस्तिष्क भी स्थिर व शान्त रहता है| योग की इस महत्ता को आज सम्पूर्ण विश्व ने स्वीकार किया है|जिनका शरीर स्वस्थ है वह रोग से बचता है तथा जिनको कोई रोग हो गया है उसकी रोग योग प्राणायाम से दूर हो जाता है| योग एवं आयुर्वेद से बडे़ बड़े रोगों का इलाज हो जाता है | योगा के समय मे बृक्ष आसान,त्रिकोण आसान,घुटना संचालन, उष्ट्रासन,भद्र आसन,अर्ध चक्र आसन ,पाद हस्त आसन,मरिच आसन, आदि दर्जनो योग को कराया गया।योग अभ्यास के दौरान कार्यक्रम संयोजक मंडल महामंत्री संदीप सिंह पटेल, योग प्रशिक्षक पूजा रावत, आरती रावत, भाजयुमो उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सोनू, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन , मनीश तिवारी, विशाल गुप्ता, राजेश पटेल, संतोष कुमार, महेश सोनी समेत आदि सैकडो़ लोग मौजूद रहे| कार्यक्रम के अंन्त मे सभी योगाभ्यासियों को मास्क बितरण कर कोविड-19 से बचाव से प्रेरित किया गया साथ ही चना, गुड व शर्बत योगा अभ्यासीयों को पिला कर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का समापन किया गया।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!