Saturday, April 20, 2024
Homeफीचरमेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी अभियान का मंत्री समूह ने की सराहना

मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी अभियान का मंत्री समूह ने की सराहना

-

मंत्री समूह ने घर पर अपने हाथ से बोरी टांग लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक बाहर न फेंकने का किया आह्वान

आज आम उपयोग में आने वाला प्लास्टिक पर्यावरण के लिए अभिशाप बनता जा रहा है।प्लास्टिक से फैलने वाले विभिन्न प्रकार के प्रदूषण की रोकथाम के विभिन्न उपाय अपनाए जा रहे हैं इसी कड़ी में सोनभद्र जिले के पंचायत विभाग व जिला प्रशासन की तरफ से सिंगल यूज प्लास्टिक को इकठ्ठा कर उसे डिस्पोजल कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु जनपद सोनभद्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चल रहे मुहिम को एक नई दिशा तब मिल गई जब सोनभद्र के दौरे पर आए मंत्री समूह जिसमें मंत्री राकेश सचान, (सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम,खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग) तथा रविन्द्र जायसवाल, राज्य मंत्री स्वतंत्रत प्रभार स्टाम्प तथा पंजीयन विभाग व अनूप प्रधान वाल्मीकि, राज्य मंत्री राजस्व विभाग ने इस अभियान की सराहना की।

सोनभद्र दौरे पर आए मंत्री समूह ने जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह से कहा कि आपका अभियान बहुत अच्छा है इसको और गति एवं जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है। मंत्री समूह ने विकासखंड चोपन के ग्राम पंचायत चोपन के मुख्यमंत्री आवास पर खुद “मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी” लिखा हुआ बोरी टांग कर घर के लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि जो भी प्लास्टिक आपके घर में आता है उसको बाहर ना फेंके बल्कि उस प्लास्टिक को घर के बाहर टंगी इस बोरी में डाल दें जिससे कि प्लास्टिक बाहर नहीं फैलेगा।

मंत्री जी ने घर के मुखिया विजय से प्लास्टिक का बोतल और प्लास्टिक डलवा कर सभी का आह्वाहन किया की सभी लोग सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ इस अभियान से जुड़े। उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए अत्यंत खतरनाक है, प्रत्येक दशा में इसका एकत्रीकरण हमें घर पर ही करना होगा क्यों की जब प्लास्टिक घर से बाहर निकलता है तो वह कई प्रकार से समस्या ही खड़ा करता है।

इस अभियान के बारे में मंत्री समूह को जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह और सदर विधायक भूपेश चौबे ने विस्तार से बताया।उक्त कार्यक्रम के समय मुख्य विकास अधिकारी डॉ अमित पाल शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, खंड विकास अधिकारी सुनील सिंह, विकास अधिकारी पंचायत अजय सिंह, डीपीसी स्वच्छ भारत मिशन अनिल केसरी ग्राम प्रधान, सचिव, और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!