Friday, March 29, 2024
Homeब्रेकिंगमुख्यमंत्री ने आजीविका मिशन की तरफ से लगी स्टालों पर सदस्यों द्वारा...

मुख्यमंत्री ने आजीविका मिशन की तरफ से लगी स्टालों पर सदस्यों द्वारा निर्मित उत्पादों का किया अवलोकन

-

बभनी। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर सोनभद्र के चपकी स्थित सेवाकुंज आश्रम आये हुए थे उक्त अवसर पर आजीविका मिशन(NRLM) के स्वयं सहायता समूह की सदस्यों के द्वारा विकास खंड बभनी के सेवा कुंज आश्रम ग्राम चक्की में समूह के उत्पादों हेतु स्टाल लगाया गया, जहां पर प्रदेश के मुखिया, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के द्वारा समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों का निरीक्षण किया गया एवं उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों की सराहना भी की गई ।

मुख्यमंत्री द्वारा समूह की महिलाओं से प्रश्न किया गया की उत्पादों की बिक्री कहां की जाती है, समूह की महिलाओं ने बताया कि मीशो अमेज़न पर ऑनलाइन एवं दुकान के माध्यम से ऑफलाइन बिक्री हम लोग के द्वारा किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने बांस से बने हुए उत्पाद कप, ट्रे के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया। जिलाधिकारी सोनभद्र के द्वारा सोलर स्टडी लैंप के बारे में भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!