Tuesday, April 16, 2024
HomeUncategorizedमिथुन और कर्क समेत इन 3 राशि वालों के लिए जुलाई का...

मिथुन और कर्क समेत इन 3 राशि वालों के लिए जुलाई का महीना है खास, जानिए वजह

-

नई दिल्ली । ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज जुलाई का महीना बेहद खास होने वाला है। जुलाई में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर करता है। ऐसे में ग्रह जिस राशि में गोचर करता है, उस राशि के जातकों पर शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ता है। जुलाई का महीना मिथुन, सिंह और कर्क राशि वालों के लिए खास होने वाला है।

जुलाई में तीन बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रह गोचर से इन राशि वालों के शिक्षा, नौकरी, करियर, आर्थिक स्थिति आदि पर प्रभाव पड़ेगा। जानिए कौन-सा ग्रह किस राशि पर करेगा गोचर

1. बुध राशि परिवर्तन- बुध 07 जुलाई 2021 को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दौरान वह मिथुन राशि में गोचर करेंगे। मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इसलिए स्वराशि में बुध गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। बुध का गोचर 7 जुलाई की सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर होगा। 25 जुलाई तक बुध इसी राशि में विराजमान रहेंगे।

2. सूर्य राशि परिवर्तन- हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य गोचर 16 जुलाई को शाम 04 बजकर 41 मिनट पर होगा। कर्क राशि में सूर्य 17 अगस्त तक रहेंगे। इसके बाद वह सिंह राशि में गोचर करेंगे।

3. शुक्र राशि परिवर्तन- 17 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान सिंह राशि वालों को सर्तक रहने की जरूरत है। शुक्र गोचर 17 जुलाई को सुबह 09 बजकर 13 मिनट पर होगा। इस राशि में शुक्र 11 अगस्त तक रहेंगे।

4. मंगल राशि परिवर्तन- मंगल 20 जुलाई की शाम 05 बजकर 21 मिनट पर सिंह राश में गोचर करेंगे। इस राशि में मंगल 6 सितंबर तक रहेंगे।

5. बुध राशि परिवर्तन- बुध को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। बुध कर्क राशि में 25 जुलाई की सुबह 11 बजकर 31 मिनट पर प्रवेश करेंगे। बुध इस राशि में 9 अगस्त तक रहेंगे।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!