Thursday, April 25, 2024
Homeधर्ममां रेणुका की महाआरती के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु

मां रेणुका की महाआरती के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु

-

51000 दीपों से जगमगाया रेणुका छठ घाट

ओबरा सोनभद्र। सामाजिक प्रगति परिषद के तत्वाधान में सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष में रेणुका छठ घाट सेक्टर 3 पर भव्य देव दीपावली महापर्व का आयोजन किया गया।

महापर्व में मां रेणुका की महाआरती काशी के आचार्यों के कर कमलों द्वारा पूरे विधि विधान से किया गया। घंटों चले महाआरती के दौरान श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इसके उपरांत विभिन्न संदेशवाहक रंगोलियां को पूरे रेणुका घाट परिसर पर उकेरने का काम करने वाले बच्चों को अतिथि के तौर पर उपस्थित गुरमा जेल के अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने प्रोत्साहित भी किया।

रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक चंदन कुमार चित्रकार के द्वारा प्रथम स्थान ओम नमः शिवाय ग्रुप, द्वितीय स्थान मॉडर्न कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल व तृतीय स्थान किड्स केयर इंग्लिश स्कूल के प्रतियोगियों को दिया गया।

कला आकृतियों एवं 51000 दीपों की रोशनी की छटा देखते ही बन रही थी, मानो जैसे आकाश से धरती पर देवों का आगमन रेणुका छठ घाट पर हो रहा हो। ऐसे विहंगम दृश्य के साक्षी बने हजारों श्रद्धालुओ ने नजारा देख भाव विभोर हो गए। तत्पश्चात आगंतुक अतिथिगणों को एव रंगोली प्रतियोगिता के प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद देवों के मनमोहक झांकियों को प्रस्तुत कर जनमानस का मनमोह लिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजीव कुमार गौड़ का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया एवं मंत्री ने सबके प्रति आभार प्रकट करते हुए मां रेणुका के घाट को भक्तिमय वातावरण में तब्दील करने को लेकर संस्था के परिश्रम को सराहा। साथ ही दीपदान की परंपरा को अनवरत रखने के लिए सभी श्रद्धालुओं को संकल्पित कराया।

देव दीपावली महापर्व के आयोजन के दौरान कार्यक्रमों की प्रमुख श्रृंखला में सम्मिलित सांस्कृतिक प्रस्तुति भोजपुरी की सुपरस्टार गायिका शिल्पी राज एवं विजय चौहान के द्वारा दिया गया। जिसमें गायिका शिल्पी राज के द्वारा तमाम भक्ति गानो के प्रस्तुति के दौरान हजारों लोग झूमते नाचते नजर आए। पूरी रात कलाकारों द्वारा एक से एक गानों को गाकर जनमानस का मन जीत लिया गया।

कार्यक्रम की मेला अध्यक्ष एवं नगर पंचायत ओबरा की चेयरमैन प्राणमति देवी का आयोजको एवं कार्यक्रम प्रमुख सुशील मिश्रा संग्राम ने नियुक्त रूप से सम्मानित कर आभार प्रकट किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमति देवी के द्वारा भोजपुरी कलाकार शिल्पी राज एवं विजय चौहान को सम्मानित किया गया।

महापर्व के दौरान अतिथि दीर्घा में कार्यक्रम आयोजक संस्था के संरक्षक पूर्व विधान परिषद सदस्य जय प्रकाश चतुर्वेदी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र भाई पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश सिंह पटेल, रमाशंकर द्विवेदी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह, जिला मंत्री कन्हैयालाल जयसवाल, अपना दल एस के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु, योगाचार्य अजय पाठक, पवन मिश्रा, शिवनाथ जयसवाल, विजय पटेल, अरुण चौबे, विकास पटेल, जेलर जेपी दुबे, परियोजना के अधीक्षण अभियंता एके राय, सिक्योरिटी इंचार्ज शिवजी गिरी, संजीव मालवीय, संतोष सिंह पटेल, रामजतन, संजय कनौजिया इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद सोनी ने की एवं संचालन समीर माली ने किया।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!