Thursday, April 25, 2024
Homeउत्तर प्रदेशसोनभद्रमहीने भर चली राइस मिलर की हड़ताल बनी पहेली।

महीने भर चली राइस मिलर की हड़ताल बनी पहेली।

-

कही जानबूझ कर किसान हितों की अनदेखी तो नही

सोनभद्र। जनपद में धान खरीद चालू हुए एक महीने गुजर चुके है लेकिन ज्यादेतर खरीद केंद्र बन्द पड़े हुए है।जो चालू है वो भी बस खाना पूर्ति करते हुए बिना मन के खरीद कर रहे है। केंद्र प्रभारी से किसान बात करने पर उनका जबाब होता है कि राइस मिलर हड़ताल पर है। पता नही क्यो हर साल जब धान की खरीद शुरू होनी होती है तब राइस मिलर की हड़ताल क्यो शुरू हो जाती है। पूर्वांचल नव निर्माण मंच के नेता गिरीश पांडेय ने एक बड़ा सवाल किया है कि वह कौन सी मांग होती है जिसके लिए हड़ताल होती है ?

किसानों के सामने वह मांगे आनी चाहिए जिन पर सरकार -प्रशासन और राइस मिलर में समझौता हुआ है। पांडेय ने कहा कि आज भी राइस मिलरों की एक महीने चली हड़ताल पहेली बनी हुई है। इस संबंध में जिला खरीद विपणन अधिकारी संजय पांडेय से जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने बताया कि बिना किसी शर्त के राइस मिलर अपने काम पर वापस लौटे है। क्या मांगे थी इसके बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके लिए राइस मिलर ही बताएंगे। आगे किसान नेता पांडेय ने जिलाधिकारी से खरीद केंद्रों की नियमित निगरानी करने की मांग की है।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!