Thursday, April 25, 2024
Homeबिग ब्रेकिंगभाजपा में बढ़ा सुनील बंसल का कद बनाए गए राष्ट्रीय महामंत्री

भाजपा में बढ़ा सुनील बंसल का कद बनाए गए राष्ट्रीय महामंत्री

-

अब भाजपा में स्वतंत्र देव सिंह की जगह नया प्रदेश अध्यक्ष भी आना तय .

लखनऊ : यूपी भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल का पार्टी ने कद बढ़ा दिया है. सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है. वहीं झारखंड के संगठन मंत्री धर्मपाल को उत्तर प्रदेश का संगठन महामंत्री बनाया गया है.

पार्टी द्वारा जारी किया गया पत्र
पार्टी द्वारा जारी किया गया पत्र

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सुनील बंसल केंद्रीय नेतृत्व के साथ अहम भूमिका निभाएंगे. झारखंड के संगठन मंत्री धर्मपाल को उत्तर प्रदेश में संगठन महामंत्री बनाया गया है. सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और तेलंगाना की जिम्मेदारी दी जा रही है. इन तीनों ही राज्यों में अब चुनाव होने हैं.

उत्तर प्रदेश में सुनील बंसल करीब 8 साल से कार्यरत थे, उनके नेतृत्व में अनेक महत्वपूर्ण चुनाव बीजेपी ने जीते. सुनील बंसल के नेतृत्व में करीब 15 साल बाद भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनी थी. पार्टी ने लोकसभा में भी शानदार प्रदर्शन किया था. दोबारा सरकार बनाने का भी अभूतपूर्व कीर्तिमान भाजपा ने बनाया. 2024 का लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी किसी अन्य संगठन महामंत्री के देखरेख में लड़ेगी.

यूपी में बीजेपी के वर्तमान महामंत्री संगठन सुनील बंसल की देखरेख में भाजपा ने 2014 लोक सभा, 2017 विधानसभा, 2019 लोकसभा और इसके बाद में 2022 की विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की. इसके अलावा भाजपा ने कई बार निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में भी काफी सफलता प्राप्त की.

2022 विधानसभा चुनाव के बाद सुनील बंसल को उत्तर प्रदेश से निकालकर बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की तैयारी चल रही थी. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय प्रमुख अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र में यह स्पष्ट कर दिया गया कि वह व राष्ट्रीय महामंत्री होंगे और झारखंड से महामंत्री संगठन उत्तर प्रदेश में आएंगे. इसके साथ ही भाजपा में स्वतंत्र देव सिंह की जगह नया प्रदेश अध्यक्ष भी आना तय है.

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!