Wednesday, April 24, 2024
Homeराजनीतिभाजपा की बूथ स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

-

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की बूथ सशक्तिकरण अभियान व राबर्ट्सगंज नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर कार्यशाला राबर्ट्सगंज स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रभारी अशोक चौरसिया उपस्थित रहे। कार्यशाला का शुभारंम्भ मुख्यअतिथि अशोक चौरसिया, जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर दीपप्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया।
कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता व रामसुन्दर निषाद ने किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया ने कहा कि हमें अपने सभी विधानसभा के बूथों को शक्तिशाली बनाना है, भारतीय जनता पार्टी दुनिया के सबसे बडी राजनैतिक पार्टी है हम सब उसके कार्यकर्ता है, पार्टी को निरंतर आगे बढाने के लिए बूथों पर पुनर्विचार कर गठन करने की आवश्यकता है। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान के सभी बिंदु कार्यकर्ताओं के समक्ष रखें और बताया कि जल्द ही इसी प्रकार के कार्यक्रम मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। इसी के अंतर्गत बूथ सशक्तिकरण अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रणनीति तैयार कर ली गई है। आने वाले समय में भाजपा लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।

2014 का लोकसभा चुनाव हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रियता पर जीत हासिल की और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 और 2019 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम काम और संगठन के सफल बूथ सशक्तिकरण और कार्यकर्ताओं के दम पर जीता है, देश आज भी प्रधानमंत्री के रुप में नरेन्द्र मोदी जी को ही देखना चाहता है,इसलिए हमसभी को अपने अपने बूथ को और सशक्त करना होगा, जिससे आने वाले 2024 की लोकसभा की चुनाव में एक बार पुनः जीत का परचम लहराया जा सके।

कार्यशाला में मुख्यरुप से पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, अमरनाथ पटेल, कृष्णमुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, ओमप्रकाश दूबे, रंजना सिंह, अशोक मौर्य, संतोश शुक्ला, शंम्भूनारायण सिंह, गुडिया वर्मा, दिलिप पाण्डेय, कन्हैया जायसवाल, कैलास बैसवार, राकेश मेहता, अनूप तिवारी, सूर्यमणी तिवारी, सुरेन्द्र अग्रहरी, कुसम शर्मा, पुष्पा सिंह, यादवेन्द्र द्विवेदी, महेन्द्र पटेल, मण्डल अध्यक्ष बलराम सोनी, महेन्द्र पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, सुनिल चौबे, दिलिप मौर्य, राघो सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, सुनिल सिंह, प्रभाकर गिरी, मनोज सिंह, प्रमोद दूबे, प्रशान्त श्रीवास्तव, सहित सभी कार्यक्रम अभियान के प्रमुख उपस्थित रहे।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!