Saturday, May 18, 2024
Homeउत्तर प्रदेशप्रयास सामाजिक सेवा समिति लखनऊ के अध्यक्ष बने डा. नागेश्वर दूबे

प्रयास सामाजिक सेवा समिति लखनऊ के अध्यक्ष बने डा. नागेश्वर दूबे

-

लखनऊ। Lucknow News। शिक्षा जगत में देश विदेश में ख्यातिप्राप्त डा. नागेश्वर दूबे को सामाजिक सेवा कार्यों के प्रति समर्पित संस्था प्रयास सामाजिक सेवा समिति की लखनऊ शाखा का अध्यक्ष बनाया गया है। गौर तलब है कि लखनऊ में प्रयास सामाजिक सेवा समिति के महिला शाखा की अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती मुक्ति भट्टाचार्या है।

प्रदेश में जन सेवा के कार्यो को गति देने हेतु संगठन प्रयास सा.से.स.के प्रदेश संयोजक वरिष्ठ पत्रकार सरदार रणवीर सिंह ने गत दिवस प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डा. नागेश्वर दूबे को प्रयास सामाजिक सेवा समिति की लखनऊ शाखा का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
इस मनोनयन पर समाज के प्रबुद्ध संवेदनशील लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए डा. दुबे को बधाई एवं प्रदेश संयोजक का आभार व्यक्त किया है

डा. नागेश्वर दूबे जी का एक संक्षिप्त परिचय

डा. नागेश्वर दुबे का जन्म अविभाजित जनपद मिर्जापुर के चोपन गांव के एक कृषक परिवार में छः मार्च १९६३ को हुआ, जो अब सोनभद्र जनपद में है। इनके पिता का नाम पं जगदीश राम दुबे और माता का नाम बलराजी देवी था। बचपन में ही जब नागेश्वर कक्षा ३ के छात्र थे, पिता जी का असामयिक निधन हो गया। इस कारण आपका विद्यार्थी जीवन कठिन और चुनौतीपूर्ण रहा। ईश्वर की कृपा और स्वजनों की शुभकामनाओं से येन केन प्रकारेण संघर्ष करते हुए आप सफलतापूर्वक प्रगति पथ पर अग्रसर रहे।

आप की प्रारम्भिक स्कूली शिक्षा, कक्षा १ से ५ तक, प्राथमिक पाठशाला चोपन से हुई। कक्षा ६ से १० तक की शिक्षा रेल कर्मचारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोपन और कक्षा ११ से १२ तक की शिक्षा सीमेंट फैक्ट्री इन्टर कालेज चुर्क से हुई। तदोपरान्त, स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएच डी की शिक्षा और उपाधि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी के भौमिकी Geology विभाग से हुई। पीएच डी के बाद भी सन २००० के सितम्बर तक लेखक ने विभिन्न क्षमताओं में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में अपनी सेवाऐं देते रहे। यहीं दो दशक तक आप को परमदरणीय पद्मश्री से सम्मानित व विख्यात शल्य चिकित्सक टी के लहरी (प्रो डा तपन कुमार के लाहिरी) के सानिध्य में रहने और आशीष प्राप्त करने का सौभाग्य भी मिला।

डा. दुबे बतौर सहायक प्राध्यापक अफ़्रीकी देश इथियोपिया के मैकाले विश्वविद्यालय में सन २००० में नियुक्ति पाकर वहां सपरिवार गए और दस वर्ष तक वही अपनी सेवाएं दिए। सन २०११ में पास के ही दूसरे देश इरीट्रिया के तकनीकी संस्थान में प्रोफेसर नियुक्त होने पर वहां गए और २०१४ तक अपनी सेवाएं दिए। उसके बाद २०१४ में पुन: वापस इथियोपिया आकर राजधानी में नए स्थापित आदिस अबाबा विज्ञान और तकनीकी विश्वविद्यालय में सेवाऐं देने लगे और करोना काल के मध्य से भारत वापस आ गए। वर्तमान में भी आप कई स्वदेशी और विदेशी शिक्षण व शोध संस्थानों से परोक्षरूपेण जुड़े हुए हैं।

वर्तमान में आपका निवास उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में है। डा. नागेश्वर दूबे के नेतृत्व में प्रयास सामाजिक सेवा समिति की लखनऊ शाखा और श्रीमती मुक्ति भट्टाचार्या के नेतृत्व में प्रयास की महिला शाखा सामाजिक सेवा कार्यों में अहम भूमिका निभायेगी। डा. दूबे के मनोनयन से समाज के सभी वर्गों के संवेदनशील लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!