Thursday, April 25, 2024
Homeलीडर विशेषनगरीय क्षेत्र में औधे मुँह गिरा मेरी प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी अभियान

नगरीय क्षेत्र में औधे मुँह गिरा मेरी प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी अभियान

-

चोपन। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के नेतृत्व में पूरे जनपद में मेरी प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी के तहत विशेष अभियान चला कर एक अच्छी पहल की जा रही है जिसे जन आंदोलन बनाने के लिए जनपद के सभी ग्राम प्रधान एवं जनप्रतिनिधि विधायकगण एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री के द्वारा जनपद के लगभग 3 लाख घरों पर बोरिया लगाई गई व ग्राम पंचायतों से इकट्ठा किए गए कुल 4900 किलो प्लास्टिक निस्तारण के लिए 06 जुलाई को अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री को दिया गया।

वही दूसरी तरफ केंद्रीय विद्यालय चोपन,ओबरा खैरटिया मोड के समीप खुले मैदान में व्यापक पैमाने पर प्लास्टिक व गंदगी का अंबार लगा हुवा है जो आस- पास के क्षेत्र को प्रदूषित भी कर रहा है, साथ ही मवेशियों द्वारा उसी प्लास्टिक को खाया भी जा रहा है जो की उनके जन जीवन को भी नुकसान पहुंचा रहा है,जिसकी वजह से कुछ समय से उनकी मृत्यु दर भी बढ़ी है।

इस मेरी प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी अभियान से अपेक्षित सफलता प्राप्त करने के लिए महिला सुरक्षा एवं जनसेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी ने जिलाधिकारी सोनभद्र से आग्रह किया है की पर्यावरण को प्रदूषण व बीमारी फैलाने से बचाने हेतु तत्काल जिम्मेदार लोगों की जिम्मेदारी तय किया जाए ,जिससे की इस मेरी प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी अभियान में अपेक्षित सफलता मिल सके। वही सावित्री देवी ने जनमानस से अपील भी किया कि इस अभियान में हम सब को आगे आना चाहिए और जिलाधिकारी के इस अभियान के तहत हमें अपने अपने घरों से निकलने वाले प्लास्टिक को घर के बाहर बोरी में ही इकट्ठा करना चाहिए जिसको नगर पंचायत/पालिका द्वारा उठवा कर निस्तारण हेतु संबंधित को दिया जा सके जिससे हमारे वातावरण को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान से बचा जा सके

खुले में उड़ती, मेरी प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी, को मुंह चिढ़ाती प्लास्टिक

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!