Tuesday, March 19, 2024
Homeउत्तर प्रदेशआगरादेवर को अपनी भाभी से ही हो गया प्यार,मामला पहुंच गया थाने,पति...

देवर को अपनी भाभी से ही हो गया प्यार,मामला पहुंच गया थाने,पति ने रखी दो शर्तें…. जानकर आप हो जाएंगे हैरान

-

आगरा जिले के एत्मादुद्दौला थाने में रविवार को एक अजीबोगरीब मामला थानेदार के सामने आ गया। एक दो बच्चों की माँ को जिसका पति बाहर कमाने गया था को अपने देवर से प्यार हो गया और वह अपने पति को छोड़ना चाहती थी। पति भी इसके लिए तैयार तो हो गया पर उसने अपनी पत्नी को छोड़ने से पहले दो शर्तें रख दी जिसे पूरा करने के बाद ही वह पत्नी को छोड़ने को राजी था। उसकी पहली शर्त यह थी कि वह पत्नी को तलाक नहीं देगा और दूसरी वह अर्थात उसकी पत्नी उसके घर कभी लौटकर नहीं आएगी। महिला व उसका देवर इसके लिए तैयार हो गये और महिला अपने बच्चों को लेकर देवर के साथ अपने नए ठिकाने पर चली गई।

यहां आपको बताते चलें कि आगरा जिले की शाहदरा निवासी महिला की शादी आठ साल पहले हुई थी। वर्तमान में वह दो बच्चों की मां है और उसका पति ग्वालियर में रहकर बिजली मिस्त्री का काम करता है। इधर महिला आगरा में उसके घर पर अपने देवर के साथ रहती थी।धीरे धीरे समय गुजरने के साथ ही देवर व भाभी में इश्क हो गया। जब इस बात की जानकारी पति को हुई तो उसने विरेाध किया। देवर भाबीजी घर में क्लेश हुई। मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। आमने.सामने बैठाया। महिला से पूछा गया कि वह क्या चाहती है। उसने साफ कह दिया कि देवर के साथ रहना है। बच्चों को भी अपने साथ रखेगी। पति से तलाक चाहिए। पति से पूछा गया उसे क्या चाहिए। उसने कहा कि उसे कुछ नहीं चाहिए। सिर्फ इतना चाहता है कि पत्नी कभी उसके घर लौटकर नहीं आएगी। उससे कोई वास्ता नहीं रखेगी। वह बच्चों को भी देने को तैयार है। दोनों पक्षों में आपसी बातचीत से समझौता हो गया। महिला अपने देवर के साथ चली गई।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!