Thursday, April 18, 2024
Homeराजनीतिडाला में निकली देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पद यात्रा में

डाला में निकली देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पद यात्रा में

-

डाला। देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पद यात्रा की शुरुआत नगर अध्यक्ष मंगल जायसवाल के नेतृत्व में शुक्रवार की दोपहर वैष्णो मंदिर से शुरुआत होकर शहीद स्थल पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करके यात्रा का समापन किया गया। पद यात्रा के प्रभारी व यात्रा के मुख्य अतिथि अभिषेक यादव रहे ।

मुख्य अतिथि ने बताया कि 69 दिनो में पद यात्रा 1450 किमी चली है, लोकतंत्र में जनता के बीच पहुच कर सरकार की कमियों का बताना पडेगा तब जाकर जनता भाजपा सरकार को जड़ से उखाड फेकेगी। यात्रा नौ अगस्त से गाजीपुर से निकली है, यात्रा भाजपा सरकार को प्रदेश से हटाने के बाद ही समाप्त होगी। सपा जिला अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य समाजवादी पार्टी के जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। वर्तमान भाजपा सरकार की करतूतों को जनता के बीच रखना है।

पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में शामिल सपाजन मुलायम सिंह यादव अमर रहें व जब तक सूरज चांद रहेगा नेता जी का नाम रहेगा इत्यादि नारे लगा रहे थे।इस दौरान दीपू शर्मा, कामेश्वर, राकेश शर्मा, पारस यादव, उमेश मेहता, अशोक चौधरी, राजीव चन्द्रवंशी, गुलाम मुस्तफा, महादेव यादव, राम प्रवेश मेहतो समेत सैकडों लोग मौजूद रहे ।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!