Friday, March 29, 2024
Homeब्रेकिंगजिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण

-

सोनभद्र। नवागत जिलाधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय का निरीक्षण किया।आज सुबह जिलाधिकारी अपने कार्यालय पहुँचने के बाद जिले से आये फरियादियों की समस्याओं को सुनने के बाद अपने कार्यालय के निरीक्षण के लिए निकल पड़े।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों व उनसे सम्बंधित पटल की जानकारी प्राप्त कर पटल सहायकों व उनके अधिनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिये गए।

भूलेख कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अभिलेखागार व अभिलेखों के निरीक्षण हेतु बने अधिवक्ता व उनके क्लाइंटों के बैठने के लिए टेबल की दूरी कम होने तथा वहां पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था न होने पर असंतोष जताते हुए तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

नजारत का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था पर संतोष जताया तथा कुछ अन्य निर्देश जारी किए।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!