Thursday, March 28, 2024
Homeअंतर्राष्ट्रीयजर्मनी के हैम्बर्ग चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंग फायरिंग , सात...

जर्मनी के हैम्बर्ग चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंग फायरिंग , सात लोगों की मौत ,  आठ घायल

-

जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में गोलीबारी हुई है जिसमें करीब सात लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए है। पुलिस मौके पर पहुंच कर एक बड़ा अभियान चला रही है। पुलिस ने कहा कि अल्स्टरडॉर्फ जिले में एक बड़ा पुलिस अभियान चलाया जा रहा है।

बर्लिन । जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर कई लोगों को घायल कर दिया। समाचार एजेंसी रायटर ने फोकस ऑनलाइन मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। फोकस मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक, यह गोलीबारी उत्तरी जर्मन शहर हैम्बर्ग में हुई है। गोलीबारी में करीब सात लोगों की मौत हो गई है और आठ लोग घायल हो गए है। पुलिस मौके पर पहुंच कर एक बड़ा अभियान चला रही है। पुलिस के मुताबिक, यह हमला हैम्बर्ग शहर में एक चर्च में हुई है। हमले किस मकसद से किए गए हैं अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

गोलीबारी में सात लोगों की मौत, आठ घायल

एक समाचार एजेंसी ने बिल्ड अखबार ने के हवले से बताया कि इस गोलीबारी में सात लोग मारे गए हैं, जबकि आठ अन्य घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह गोलीबारी यहोवा के साक्षी चर्च में हुई है। पुलिसने कहा कि घटना स्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

गोलीबारी के बाद पुलिस चला रही है अभियान

अग्निशमन सेवा का हवाला देते हुए फोकस मीडिया ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग रहे हैं। हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट कर मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अल्स्टरडॉर्फ जिले में एक बड़ा पुलिस अभियान चलाया जा रहा है, जहां गोलीबारी हुई है। हालांकि पुलिस ने इस घटना में और अधिक जानकारी नहीं दी है। फोकस ने आगे कहा कि घटना स्थल पर आपातकालीन सेवाएं और डॉक्टर पहुंच गए हैं।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!