Saturday, May 4, 2024
Homeउत्तर प्रदेशसोनभद्रचोपन में गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व 8 जनवरी को

चोपन में गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व 8 जनवरी को

-

शुक्रवार को स्थानीय गुरुद्वारा में निशान साब का चोला बदलने के बाद रखा जायेगा अखंड पाठ

रविवार को नगर में धूमधाम से निकलेगी कीर्तन यात्रा

गुरुपर्व को धूमधाम से मनाने हेतु सिख संगत मनोयोग से जुटी

।। अजय भाटिया ।।
चोपन, सोनभद्र। खालसा पंथ के संस्थापक सिखों के दसवें और अंतिम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का 357वां प्रकाश पर्व रविवार,8 जनवरी 23 को चोपन गुरुद्वारा साहिब में धूमधाम से मनाया जाएगा।

इस क्रम में शुक्रवार को स्थानीय गुरुद्वारा में निशान साहब ( ध्वज पताका) का चोला बदलने के बाद विधि विधान से अखंड पाठ रखा जायेगा। जिसका भोग ( समापन) रविवार 8 जनवरी की सुबह होगा। तत्पश्चात अरदास और सबद कीर्तन के बाद प्रसाद और गुरु का अटूट लंगर बरतेगा।

दोपहर बाद नगर में बड़ी धूमधाम से कीर्तन यात्रा निकाली जाएगी जो नगर भ्रमण कर पुनः गुरुद्वारा आकर पूर्ण होगी। कार्यक्रम में चोपन के अलावा सोनभद्र – चुर्क-गुरमा-डाला-
ओबरा सहित आसपास के अन्य अंचलों की संगत भी शामिल होंगी।

कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने हेतु स्थानीय संगत के सतनाम सिंह, कंवलजीत सिंह, अजीत सिंह, पतविंदर सिंह, अनिल प्लाहा,गुरबीर सिंह,प्रेम सिंह, दीपक सिंह,,ग्रंथी महताब सिंह सहित पूरी सिख संगत पूरे मनोयोग से जुटी है। कार्यक्रम को लेकर महिलाएं एवं बच्चे विशेष रूप से उत्साहित हैं।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!