Friday, May 17, 2024
Homeउत्तर प्रदेशसोनभद्रचोपन नगर पंचायत में हुई बोर्ड की बैठक में विकास के कई...

चोपन नगर पंचायत में हुई बोर्ड की बैठक में विकास के कई प्रस्ताव हुए पारित

-

चोपन। स्थानीय नगर पंचायत सभागार में शनिवार को चेयरमैन उस्मान अली की अध्यक्षता में नगर पंचायत वोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई जिसमे सभासदो ने कई अहम प्रस्ताव पेश किये जिसमे से बोर्ड ने विचारोंपरांत कई प्रस्तावों पर अपनी सहमति जताई। तदोपरांत चेयरमैन ने विकास कार्यो में पारदर्शिता रखते हुए नगर पंचायत में ऐतिहासिक विकास कराने का भरोसा दिलाया। बैठक में सर्व प्रथम लिपिक अंकित पांडेय ने सभासदो द्वारा पूर्व के दिये गये एजेंडा को पढ कर सुनाया जिसमे कोरम पुर्ण रहा। तदोपरांत नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में सीसी रोड ,नाली निर्माण ,सफाई, डस्टबीन आदि की उपलब्धता ,आम रास्तो पर लाइट ,पेय जल आदि मुद्दे को सभासदो ने बडे ही गर्म जोसी के साथ उठाया।

चेयरमैन उस्मान अली ने जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड की बैठक में कई विकास कार्यों पर चर्चा हुई तथा लगातार नगर का विकास कराया जा रहा है और बोर्ड की बैठक में जिन विकासकार्यों पर चर्चा हुई है और बोर्ड ने जिन भी कार्यो पर अपनी सहमति जताई है उस पर भी तेजी से कार्य किया जायगा। जिससे नगर का विकास तेजी से चलता रहे। हमेशा जनता के हितों को देखते हुए कार्य किया गया है।

यह भी पढ़ें (also read) परसौना में लगभग 160 हैक्टेयर में लगे वन विभाग के पौधों को उखाड़कर, अवैध कब्ज़ा कर कुछ लोग करने लगे खेती

अधिशासी अधिकारी देवहूति पांडेय ने बताया कि शासन द्वारा प्राप्त धनराशि की कार्य योजना पर बैठक में विचार किया गया। इसके साथ ही नगर पंचायत की आय बढ़ाने, संचारी रोग की रोकथाम तथा आगामी त्योहार पर साफ-सफाई, कूड़ा प्रबंधन, जल संचयन व पेयजल व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई है। सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। इस मौके पर सभासद मनोरमा देवी,अनिकेत रावत,अनिता बिंद, दिव्यप्रकाश सिंह, शान्ति देवी,डिम्पल जायसवाल, नीरज जायसवाल,रामपरिखा विश्वकर्मा,नागेंद्र यादव,सुशील कुमार,सोनी मोदनवाल,सलीम कुरैशी,नरेश यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!