Wednesday, May 1, 2024
Homeदेशझारखंडचतरा में मिट्टी का चाल धंसने से तीन बच्चियों की मौत ,...

चतरा में मिट्टी का चाल धंसने से तीन बच्चियों की मौत , दो की हालत गंभीर

-

झारखंड के चतरा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। माटी का चाल धंसने के कारण पांच बच्चियां दब गईं। इनमें से तीन बच्चियों की मौत हो गई है। वहीं दो बच्चियों का इलाज चतरा सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना ने सबको झकझोर दिया है।

चतरा ।  झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव के समीप रविवार दोपहर चाल धंसने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। वहीं दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। मृत सभी बच्चियां बिलासपुर गांव की रहने वाली हैं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के घर में लोग दहाड़े मार मार कर रो रहे हैं। हर कोई सदमे में है। प्रतापपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक लव कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

jagran

दो बच्चियों को सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

पुलिस निरीक्षक लव कुमार ने बताया कि हादसे के बाद दो बच्चियों को किसी तरह से निकाल कर उपचार के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा गया है। उनका इलाज चज रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जरूरत पड़ने पर उन्हें रांची रिम्स भी रेफर किया जा सकता है। वहीं, इस हादसे में तीन बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई।

दीपावली के लिए दुधिया माटी लाने गई थी बेटियां

जानकारी के अनुसार, दीपावली पर्व पर घर का रंग-रोगन करने के लिए सुदूरवर्ती गांवों की युवतियां एवं महिलाएं दुधिया मिट्टी लाने के लिए निकटवर्ती क्षेत्रों में गई थीं। बिलासपुर गांव की छह बच्चियां भी मिट्टी लाने के लिए गई थीं। इनकी उम्र 12 से 16 वर्ष के बीच थी। सभी एक साथ दुधिया मिट्टी लाने के लिए अपने अपने घरों से निकली थीं।

जेसीबी मशीन से माटी हटा निकाली गईं बच्चियां

दोपहर करीब बारह बजे एक बच्ची रोते हुए गांव की ओर भागकर आई। उसने लोगों को बताया कि मिट्टी का चाल धंस गया है। उसकी सभी सहेलियां उसमें दब गई हैं। सूचना मिलने के बाद प्रतापपुर थाना पुलिस जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंची। मिट्टी हटाकर बच्चियों को बाहर निकाला गया। इनमें तीन बच्चियों की मौत हो गई थी। दो की सांसें चल रही थीं। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!