Tuesday, April 23, 2024
Homeदेशगोवा बीच पर 14 साल की लड़की से रेप, CM प्रमोद सावंत...

गोवा बीच पर 14 साल की लड़की से रेप, CM प्रमोद सावंत बोले- रात भर क्यों घूमते हैं टीन एजर?

-

  • गोवा के कोलवा समुद्र तट पर 14 साल की लड़की से हुआ रेप
  • सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि रात भर क्‍यों बीच पर घूमते हैं
  • गोवा की खराब कानून व्‍यवस्‍था को लेकर विपक्ष का हमला

पणजी । गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि किशोरों के माता-पिता को यह सोचने की जरूरत है कि उनके बच्चे रात में समुद्र तटों पर क्यों घूमते हैं। सावंत विपक्षी विधायकों के आरोपों का जवाब दे रहे थे, जिन्होंने दो नाबालिग लड़कियों के साथ रेप के बाद गोवा में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाया था। यह घटना 24 जुलाई की रात को दक्षिण गोवा के लोकप्रिय कोलवा समुद्र तट पर हुई थी।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा के चल रहे मॉनसून सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में कहा, ‘दस बच्चे समुद्र तट पर एक पार्टी के लिए गए। 10 में से छह घर लौट आए। शेष चार, जिनमें दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं, पूरी रात समुद्र तट पर रहे। जब एक 14 वर्षीय लड़की समुद्र तट पर रात बिताती है, माता-पिता को भी आत्मनिरीक्षण करना होगा, उन्हें भी ध्यान रखना चाहिए।

‘पुलिस पर नहीं छोड़ सकते सारी जिम्‍मेदारी’
सावंत ने कहा, ‘यह हमारी भी जिम्मेदारी है। सिर्फ इसलिए कि बच्चे अपने माता-पिता की नहीं सुन रहे हैं, हम पुलिस पर सारी जिम्मेदारी नहीं छोड़ सकते।’ कथित बलात्कार की घटना के सिलसिले में चार लोगों आसिफ हटेली (21), राजेश माने (33), गजानंद चिंचंकर (31) और नितिन यब्बल (19) को गिरफ्तार किया गया है।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!